Rewa News: रीवा में अवाम फाउंडेशन का कलेक्टर को ज्ञापन, गौवंश संरक्षण और सख्त कानून की मांग
Rewa News: रीवा जिले में सामाजिक संगठन अवाम फाउंडेशन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गौवंश संरक्षण से जुड़ी कई अहम मांगें रखीं। संगठन ने देश में अमन, शांति और भाईचारे को मजबूत करने की बात कही।

राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
ज्ञापन में गौवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई। साथ ही कहा गया कि गौवंश भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
गौ सुरक्षा और विशेष टीम की मांग
संगठन ने शहर में गौसेवा और गौ सुरक्षा के लिए विशेष टीम गठित करने की मांग की है, जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने की बात कही गई है, ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि शहर में घूम रहे आवारा गौवंश को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए और गौमांस के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
सख्त कानून और निगरानी की अपील
संगठन ने कहा कि गौवंश के नाम पर कानून हाथ में लेने और मारपीट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाएं। साथ ही पशुपालकों पर सख्त नियम लागू किए जाएं ताकि जानवरों को आवारा न छोड़ा जाए।
समाज की साझेदारी पर जोर
प्रतिनिधियों ने कहा कि मुस्लिम समाज गौसेवा और गौसंरक्षण के मुद्दे पर समाज के साथ खड़ा है और इसमें सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है। यह विषय पूरे समाज और देश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें : MP News: सागर में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे सेक्शन इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
