MP News: सागर में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे सेक्शन इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

MP News: सागर में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे सेक्शन इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

MP News: सागर में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे सेक्शन इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

MP News: जबलपुर सीबीआई टीम ने गुरुवार देर रात सागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के एक सेक्शन इंजीनियर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नारायण सिंह बुंदेला के रूप में हुई है।

सिक्योरिटी राशि के बदले रिश्वत की मांग

जानकारी के अनुसार, सागर रेलखंड में गिट्टी सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद अपनी सिक्योरिटी राशि वापस मांगी थी। आरोप है कि राशि रिलीज करने के एवज में सेक्शन इंजीनियर ने एक लाख रुपये की मांग की, जब ठेकेदार ने रिश्वत देने से इनकार किया तो अधिकारी ने भुगतान रोक दिया।

CBI में दर्ज हुई शिकायत

इसके बाद ठेकेदार ने जबलपुर स्थित CBI एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच के बाद CBI ने मामले की पुष्टि की और आरोपी पर निगरानी शुरू कर दी, CBI के अनुसार, आरोपी ने ठेकेदार को सागर के पैराडाइज होटल में पैसे लेकर बुलाया था। गुरुवार रात जैसे ही ठेकेदार ने एक लाख रुपये सौंपे, पहले से तैनात CBI टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

कोर्ट में पेशी और रिमांड की मांग

शुक्रवार को आरोपी सेक्शन इंजीनियर को जबलपुर स्थित CBI कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान CBI ने पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड मांगी है, सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अधिकारी के खिलाफ पहले भी विभागीय शिकायतें दर्ज हो चुकी थीं, लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोरी के मामलों में सुधार नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में बस किराया बढ़ाने की मांग तेज, 7 दिन में फैसला नहीं हुआ तो हड़ताल की चेतावनी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें