MP News: भोपाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्य पुलिस सेवा के 8 अफसरों के तबादले

MP News: भोपाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्य पुलिस सेवा के 8 अफसरों के तबादले

MP News: भोपाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्य पुलिस सेवा के 8 अफसरों के तबादले

MP News: भोपाल में मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार को राज्य पुलिस सेवा (RR-2022 बैच) के 8 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। नए आदेश के तहत कई जिलों और पुलिस इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

एसडीओपी आयुष जाखड़ का तबादला चर्चा में

इस सूची में करैरा (शिवपुरी) के एसडीओपी आयुष जाखड़ का नाम भी शामिल है। हाल ही में वे उस कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में आए थे, जिसमें भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे से जुड़े एक मामले में पुलिस कार्रवाई की गई थी, अब उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई पोस्टिंग

गृह विभाग के आदेश के अनुसार
• अनु बेनीवाल को ग्वालियर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर भेजा गया है।
• ओमप्रकाश (लांजी, बालाघाट) को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, इंदौर नगरीय पुलिस बनाया गया है।
• करणदीप को बैहर (बालाघाट) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उज्जैन भेजा गया है।
• गौरव पांडेय को सिंगरौली से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सतना की जिम्मेदारी मिली है।
• मिनी शुक्ला को नरसिंहगढ़ (राजगढ़) से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-2, भोपाल नगरीय पुलिस में पदस्थ किया गया है।
• राज कृष्णा को सबलगढ़ (मुरैना) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महू (इंदौर ग्रामीण) भेजा गया है।
• सुजावल जग्गा को नगर पुलिस अधीक्षक, धार से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक स्तर पर बदलाव जारी

गृह विभाग के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। नए पदस्थापनों के साथ संबंधित जिलों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में अवाम फाउंडेशन का कलेक्टर को ज्ञापन, गौवंश संरक्षण और सख्त कानून की मांग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें