MP News: इंदौर में स्ट्रीट डॉग का कहर: 8 किलोमीटर तक मचाया आतंक, 42 लोगों को बनाया शिकार

MP News: इंदौर में स्ट्रीट डॉग का कहर: 8 किलोमीटर तक मचाया आतंक, 42 लोगों को बनाया शिकार

MP News: इंदौर में स्ट्रीट डॉग का कहर: 8 किलोमीटर तक मचाया आतंक, 42 लोगों को बनाया शिकार

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। अरबिंदो अस्पताल से लेकर रेनसां कॉलेज तक करीब 8 किलोमीटर के दायरे में कुत्ते ने 42 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में डॉक्टर, नर्स, मरीज, छात्र, सुरक्षा गार्ड और ग्रामीण शामिल हैं। सभी का इलाज अरबिंदो अस्पताल और आसपास के क्लीनिकों में कराया गया।

आवारा कुत्तों के आतंक को नियंत्रित करने के लिए इंदौर ने 6 महीने का अभियान  शुरू किया: भास्कर इंग्लिश की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई; कलेक्टर ने ...

अस्पताल परिसर में मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे कुत्ता अरबिंदो अस्पताल परिसर में पहुंचा और वहां मौजूद लोगों पर हमला शुरू कर दिया। अस्पताल और कैंसर यूनिट के आसपास उसने 16 लोगों को अपना शिकार बनाया। अचानक हुए हमलों से मरीजों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

गांवों से कॉलेज तक जारी रहा हमला

अस्पताल परिसर से निकलने के बाद कुत्ता ग्राम बरदरी और रेवती रेंज क्षेत्र पहुंचा, जहां उसने कई ग्रामीणों को काट लिया। इसके बाद वह लगभग 8 किलोमीटर दूर रेनसां कॉलेज पहुंचा और वहां भी तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल 26 लोगों को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल

घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कुत्ते के हमलों की सूचना चार बार नगर निगम कंट्रोल रूम को दी गई थी। डॉग स्क्वॉड भेजने की मांग भी की गई, लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। बताया गया कि निगम की टीम उस समय दूसरे क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में व्यस्त थी।

सुप्रीम कोर्ट ने भी जताई थी चिंता

आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले भी चिंता जता चुका है। 19 मई को सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि देशभर में बढ़ रही डॉग बाइट की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने स्थानीय निकायों को नसबंदी और टीकाकरण अभियान तेज करने के निर्देश दिए थे, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि रेबीज संक्रमित कुत्तों को खुले में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्हें शेल्टर होम में रखा जाए और उनकी निगरानी की जाए। हालांकि जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का प्रभावी पालन नहीं होने से ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में सिलेंडर ब्लास्ट का दर्दनाक अंत, दादी और तीन बच्चों ने गंवाई जान 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें