CG News: केशकाल घाट फोरलेन बायपास का निरीक्षण, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
CG News: कोण्डागांव जिले में उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन केशकाल घाट फोरलेन बायपास का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
308 करोड़ की महत्वपूर्ण परियोजना
लोक निर्माण विभाग द्वारा 308 करोड़ रुपये की लागत से 11.38 किलोमीटर लंबा केशकाल घाट बायपास बनाया जा रहा है। इस परियोजना में दो वृहद और दो मध्यम पुलों का निर्माण शामिल है, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगे, निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि बायपास का कार्य तेजी से और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सड़क मजबूतीकरण कार्य की समीक्षा
श्री साव ने केशकाल से सलना तक सड़क मजबूतीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, उप मुख्यमंत्री ने बेड़मा गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, उन्होंने कहा कि केशकाल घाट बायपास परियोजना क्षेत्रीय विकास और सुगम यातायात के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे बस्तर क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें : CG News: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला बड़ा सहारा, छत्तीसगढ़ में बढ़ा महिला सशक्तिकरण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
