CG News: कोण्डागांव के विकास कार्यों की समीक्षा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

CG News: कोण्डागांव के विकास कार्यों की समीक्षा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

CG News: कोण्डागांव के विकास कार्यों की समीक्षा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

CG News: कोण्डागांव जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया।

वर्षा ऋतु से पहले तैयारियों के निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव, केशकाल और फरसगांव—तीनों नगरीय निकायों में वर्षा ऋतु से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, नाली सफाई और पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता देने पर जोर दिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान श्री साव ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पेयजल सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित फील्ड निरीक्षण अनिवार्य किया जाए।

आज कलेक्टोरेट कोंडागांव के सभा कक्ष में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी),  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा खेल ...

सड़क और निर्माण कार्यों में तेजी

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में उन्होंने सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने को कहा। सभी परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए, नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाना प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए। रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

नई कार्यशैली और तकनीक पर जोर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावी कार्यशैली और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनने की अपेक्षा की, उन्होंने कहा कि कोण्डागांव जिला विकास की अपार संभावनाओं से परिपूर्ण है। केशकाल घाट बायपास जैसे प्रोजेक्ट क्षेत्रीय विकास को नई गति देंगे और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध विकास आवश्यक है।

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें