CG News: सक्ती के ठठारी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री साय, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर की कई अहम घोषणाएं

CG News: सक्ती के ठठारी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री साय, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर की कई अहम घोषणाएं

CG News: सक्ती के ठठारी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री साय, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर की कई अहम घोषणाएं

 CG News: सुशासन तिहार के तहत सक्ती जिले के ग्राम ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चतुर्भुज तालाब के पास विशाल बरगद के पेड़ की छांव में जनचौपाल लगाई। खुले वातावरण में आयोजित इस चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं, सुझाव लिए और सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी हासिल की।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य केवल योजनाओं की समीक्षा करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों से सीधा फीडबैक लिया।

ठठारी में मुख्यमंत्री साय की जनचौपाल, आरती घाट, बैंक शाखा और नगर पंचायत  बनाने की घोषणा - CG News

शुरू होगी अत्याधुनिक सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही आधुनिक सीएम हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। इसके माध्यम से नागरिक टोल फ्री नंबर, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों के त्वरित समाधान के साथ ही लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों में राशि भेजी गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।

योजनाओं की दी जानकारी

जनचौपाल में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ लेकर लोग अपने बिजली बिल में बड़ी बचत कर सकते हैं। इसके साथ ही श्री रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्राओं का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

अन्य कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

ग्रामीणों की मांगों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने चतुर्भुज विष्णु मंदिर के पास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आरती घाट निर्माण की घोषणा की। साथ ही लंबे समय से लंबित बैंक शाखा खोलने की मांग को भी मंजूरी दी, मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को ठठारी को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों को भी स्वीकृति देने की घोषणा की गई।

जनता से सीधा संवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता को मजबूत करना है। जब जनप्रतिनिधि और अधिकारी सीधे लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनते हैं, तभी योजनाओं का वास्तविक लाभ आम जनता तक पहुंचता है, मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बरगद की छांव में आयोजित यह जनचौपाल ग्रामीणों के लिए एक यादगार अवसर बन गई, जहां उन्हें अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और विकास से जुड़ी मांगों को रखने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें : CG News: निमधा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें