CG News: निमधा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

CG News: निमधा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

CG News: निमधा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

CG News: छत्तीसगढ़ के मरवाही विकासखंड स्थित ग्राम निमधा में सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अलग ही अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री गांव के बीच आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की।

गांव को मिली तीन बड़ी सौगातें

जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों और मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने नर्सिंग कॉलेज, मिनी स्टेडियम और सर्वसमाज के लिए मंगल भवन की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही तीनों प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए उनकी घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आम के पेड़ के नीचे खटिया लगवाई, पत्तल में खाना खाया, मुख्यमंत्री का अंदाज  देखे लोगों ने सुनाई समस्याएं, फौरन हुआ एक्शन - cot up under a mango tree  meal eaten off

बिजली समस्या पर दिए निर्देश

ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति की समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा, राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित राजस्व निरीक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

करोड़पति दीदीबनने का मंत्र

मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और लखपति दीदियों से संवाद करते हुए कहा कि अब उनका लक्ष्य केवल लखपति बनना नहीं, बल्कि करोड़पति दीदी बनना होना चाहिए। महिलाओं ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि परिवार और बच्चों की पढ़ाई में मददगार साबित हो रही है, मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही सीएम हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। इसके माध्यम से लोग टोल फ्री नंबर, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निराकरण के लिए विशेष व्यवस्था विकसित की जा रही है।

CM का बिल्कुल जमीनी अंदाज, आम के पेड़ के नीचे खाट पर बैठे, चौपाल लगाकर कर  डाले बड़े ऐलान

आजीविका गाथाकॉफी टेबल बुक का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की सफलता की कहानियों पर आधारित ‘आजीविका गाथा’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष, मेहनत और सफलता की प्रेरणादायक गाथा है, जो अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगी।

ग्रामीणों के बीच बैठकर समझीं जमीनी जरूरतें

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका यह दौरा केवल योजनाओं की समीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के बीच बैठकर उनकी वास्तविक जरूरतों और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास है। उन्होंने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: सफलता की कहानी: श्री अन्न (मिलेट) से बदल रही किसानों की जिंदगी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें