CG News: कमजोर मानसून की आशंका के बीच कृषि विभाग की सलाह, सीड ड्रिल और नैनो DAP से बचाएं फसल
CG News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के दीर्घावधि पूर्वानुमान के अनुसार वर्ष 2026 में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। एल-नीनो के प्रभाव के चलते कई क्षेत्रों में कम वर्षा की आशंका जताई गई है। ऐसे में कृषि विभाग किसानों को मौसम के अनुसार खेती की रणनीति अपनाने की सलाह दे रहा है।
सीड ड्रिल से कतार बोनी बनेगी फायदेमंद
विशेषज्ञों के मुताबिक कम बारिश और लंबे ड्राई स्पेल की स्थिति में धान की सीड ड्रिल से कतार बोनी एक प्रभावी तकनीक साबित हो सकती है। इस पद्धति में बीज समान दूरी और उचित गहराई पर बोए जाते हैं, जिससे पौधों की जड़ें मजबूत बनती हैं और मिट्टी में उपलब्ध नमी का बेहतर उपयोग कर पाती हैं, कतार बोनी से पौधों के बीच पोषक तत्वों, धूप और पानी के लिए प्रतिस्पर्धा कम होती है। इससे फसल का विकास संतुलित होता है और खेत में नमी लंबे समय तक बनी रहती है। साथ ही खरपतवार नियंत्रण और निराई-गुड़ाई जैसे कार्य भी आसानी से किए जा सकते हैं।

नैनो DAP से मिलेगा बेहतर पोषण
कृषि विभाग खरीफ सीजन 2026 में किसानों को नैनो डीएपी के उपयोग के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इसमें मौजूद फॉस्फोरस के सूक्ष्म कण पौधों द्वारा तेजी से अवशोषित किए जाते हैं, जिससे जड़ों का विकास बेहतर होता है और फसल की शुरुआती वृद्धि मजबूत बनती है, विशेषज्ञों का कहना है कि नैनो डीएपी कम नमी की स्थिति में भी पौधों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराता है। इससे पोषक तत्वों की उपयोग क्षमता बढ़ती है और सूखे या कम बारिश के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
कृषि विभाग ने किसानों को दिए ये सुझाव
खरीफ सीजन में किसानों को निम्न उपाय अपनाने की सलाह दी गई है—
• सीड ड्रिल से धान की कतार बोनी करें।
• खेतों में मजबूत मेड़बंदी कर वर्षा जल का संरक्षण करें।
• नैनो डीएपी, नैनो यूरिया और जैव उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें।
• जल संरक्षण तकनीकों को अपनाकर मिट्टी की नमी बनाए रखें।
• मौसम आधारित कृषि सलाह का नियमित पालन करें।
वैज्ञानिक खेती से सुरक्षित रहेगा उत्पादन
कृषि विभाग का मानना है कि समय रहते आधुनिक तकनीकों और जल संरक्षण उपायों को अपनाकर किसान कम बारिश की स्थिति में भी फसल को नुकसान से बचा सकते हैं। वैज्ञानिक खेती न केवल उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगी, बल्कि किसानों की आय और मुनाफे को भी सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह भी पढ़ें : CG News: महासमुंद की पुष्पा साहू का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
