Rewa News: रीवा में खुलेआम चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 3 आरोपी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब्त

Rewa News: रीवा में खुलेआम चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 3 आरोपी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब्त

Rewa News: रीवा में खुलेआम चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 3 आरोपी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब्त

Rewa News: रीवा के गुढ़ चौराहा क्षेत्र में खुलेआम संचालित हो रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जुआ खेलने का वीडियो सामने आने और मामले के सुर्खियों में आने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

फड़ नगदी और जुए का सामान मिला है।

काली के अड्डे पर पुलिस की दबिश

एसपी के निर्देश के बाद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काली के अड्डे पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जुआ फड़ से नकदी और ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शिवचरण बंसल (54) निवासी नया तालाब, गुढ़ चौराहा, बालकरण बंसल निवासी नया तालाब, गुढ़ चौराहा और अनूप सिंह निवासी गड़ियन मोहल्ला, रीवा को मौके से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी जुआ खेलते हुए पकड़े गए, सीएसपी राजीव पाठक के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आदतन जुआरी हैं और उनके खिलाफ पहले भी जुआ संबंधी कई प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। मुख्य आरोपी अपने घर में ही जुआ फड़ संचालित करता था, जहां नियमित रूप से जुआरियों का जमावड़ा लगता था।

जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, पुलिस अब जुआ फड़ से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: जिला पंचायत रीवा में अनियमितता पर कार्रवाई अटकी, कलेक्टर आदेश के बाद भी फाइल लंबित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें