Rewa News: जिला पंचायत रीवा में अनियमितता पर कार्रवाई अटकी, कलेक्टर आदेश के बाद भी फाइल लंबित

Rewa News: जिला पंचायत रीवा में अनियमितता पर कार्रवाई अटकी, कलेक्टर आदेश के बाद भी फाइल लंबित

Rewa News: जिला पंचायत रीवा में अनियमितता पर कार्रवाई अटकी, कलेक्टर आदेश के बाद भी फाइल लंबित

Rewa News: मऊगंज जिले की जनपद पंचायत हनुमना अंतर्गत ग्राम पंचायत बरांव में कथित अनियमितताओं को लेकर की गई जांच अब प्रशासनिक सुस्ती की वजह से चर्चा में है। जांच मंत तत्कालीन सरपंच और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी, लेकिन महीनों बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

16 मार्च को जारी हुआ था आदेश

दस्तावेजों के अनुसार, कलेक्टर कार्यालय मऊगंज ने 16 मार्च 2026 को जिला पंचायत रीवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र क्रमांक 291/शिका/2026 के तहत कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। इसमें संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन सचिव रामधनी मिश्रा और सरपंच अनीता साकेत के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी।

Rewa District Panchayat (File Photo)

गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया था कि सचिव के खिलाफ मध्यप्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत निलंबन सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, जबकि सरपंच के खिलाफ पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की सिफारिश की गई थी।

जिला पंचायत रीवा पर लापरवाही के आरोप

सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर द्वारा अनुमोदित रिपोर्ट और मूल नस्ती जिला पंचायत रीवा भेजे जाने के बाद से फाइल अब तक लंबित है। आरोप हैं कि इस प्रकार की कई फाइलें लंबे समय तक अटकी रहती हैं, जिससे जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया प्रभावित होती है।

कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जांच में दोष सिद्ध होने और स्पष्ट अनुशंसा के बावजूद जिला पंचायत रीवा ने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। क्या यह प्रशासनिक देरी है या किसी अन्य कारण से फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही है—इस पर कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है।

पंचायत व्यवस्था पर उठे सवाल

इस पूरे मामले ने पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में भी नाराजगी है कि जांच पूरी होने के बावजूद कार्रवाई में देरी हो रही है, अब ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं की नजर जिला पंचायत रीवा पर टिकी हुई है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कब होती है, या फिर यह मामला भी अन्य लंबित फाइलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में शिक्षा व्यवस्था पर संकट: बोर्ड रिजल्ट में 27 स्कूलों का रिजल्ट सबसे खराब, प्राचार्यों को भोपाल में लगाई गई फटकार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें