CG News: नैनो डीएपी और यूरिया ने बदली किसान की खेती, कम खर्च में मिला बेहतर उत्पादन

CG News: नैनो डीएपी और यूरिया ने बदली किसान की खेती, कम खर्च में मिला बेहतर उत्पादन

CG News: नैनो डीएपी और यूरिया ने बदली किसान की खेती, कम खर्च में मिला बेहतर उत्पादन

CG News: कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किसानों की आय और उत्पादकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। दुर्ग जिले के ग्राम डूंडेरा के प्रगतिशील किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का उपयोग कर धान की खेती में बेहतर उत्पादन हासिल किया है। इसके साथ ही उनकी खेती की लागत में भी उल्लेखनीय कमी आई है।

फसल की गुणवत्ता और वृद्धि में सुधार

किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी धान की फसल में नैनो उर्वरकों का प्रयोग किया। इसके परिणामस्वरूप फसल को संतुलित और प्रभावी पोषण मिला, जिससे पौधों की वृद्धि बेहतर हुई और उत्पादन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिला, उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से फसल अधिक स्वस्थ और मजबूत दिखाई दी, जिसका सीधा असर उपज पर पड़ा।

नैनो उर्वरकों का कमाल: किसान पुरेंद्र कुमार ने कम लागत में लिया धान का  शानदार उत्पादन

कम लागत, ज्यादा फायदा

पुरेंद्र यादव के अनुसार पारंपरिक बोरा बंद उर्वरकों की तुलना में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया अधिक सुविधाजनक और किफायती साबित हुए हैं। कम मात्रा में उपयोग होने के बावजूद ये उर्वरक फसल को आवश्यक पोषक तत्व प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराते हैं, इससे न केवल उर्वरक की लागत घटी, बल्कि परिवहन, भंडारण और श्रम से जुड़े खर्चों में भी बचत हुई।

किसानों के लिए नई उम्मीद

धान की फसल में उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलने के बाद किसान पुरेंद्र कुमार यादव काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि नैनो उर्वरक खेती को अधिक वैज्ञानिक, टिकाऊ और लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वे अन्य किसानों को भी नई तकनीकों को अपनाने और खेती में नवाचार करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

‘भरोसेमंद साथी साबित होंगे नैनो उर्वरक’

पुरेंद्र यादव का कहना है कि आने वाले समय में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया किसानों के लिए भरोसेमंद साथी साबित होंगे। इनके उपयोग से खेती की लागत कम होती है, फसल को बेहतर पोषण मिलता है और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है, उन्होंने किसानों से अपील की कि वे भी इन आधुनिक उर्वरकों का उपयोग कर खेती को अधिक लाभकारी बनाएं।

कृषि विभाग चला रहा जागरूकता अभियान

कृषि विभाग द्वारा किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिले में इनके बढ़ते उपयोग से किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ मिल रहा है, विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल खेती को पर्यावरण अनुकूल, संसाधन-संरक्षण आधारित और अधिक टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा पर सरकार का फोकस, तकनीक और सख्त निगरानी से हादसे रोकने की तैयारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें