CG News: आवास मंत्री ओपी चौधरी ने सुनी कॉलोनियों की समस्याएं, नियमित स्टेकहोल्डर मीटिंग के दिए निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न आवासीय कॉलोनियों और हाउसिंग सोसायटियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में रायपुर क्षेत्र की कई आवासीय परियोजनाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अपनी कॉलोनियों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को मंत्री के सामने रखा।
![]()
समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
बैठक के दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने सभी प्रतिनिधियों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का परीक्षण कर व्यवहारिक एवं विधिसम्मत समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर शहरी अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
नियमित स्टेकहोल्डर मीटिंग होंगी आयोजित
मंत्री ने आवास विभाग, नगरीय निकायों, रेरा, बिल्डर संगठनों और रहवासी कल्याण समितियों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित अंतराल पर स्टेकहोल्डर मीटिंग आयोजित करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि निरंतर संवाद से समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान संभव होगा, बैठक में कॉलोनियों में सड़क, जल निकासी, सार्वजनिक सुविधाओं, अधोसंरचना विकास और अन्य स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि जनभागीदारी और संवाद से शहरी विकास को नई गति मिलेगी तथा नागरिकों की समस्याओं का समाधान आसान होगा।

प्रतिनिधियों ने बताया ऐतिहासिक कदम
आवासीय समितियों के प्रतिनिधियों ने इस बैठक को एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल बताया। उनका कहना था कि संभवतः राज्य के इतिहास में पहली बार किसी आवास एवं पर्यावरण मंत्री ने सीधे हाउसिंग सोसायटियों के प्रतिनिधियों के साथ इस तरह का संवाद किया है, बैठक में नगर तथा ग्राम निवेश आयुक्त अवनीश शरण सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा रायपुर की कई प्रमुख हाउसिंग सोसायटियों और आवासीय परियोजनाओं के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।
‘आवास मितान’ जैसे सुझाव भी आए सामने
बैठक में रियल एस्टेट परियोजनाओं, रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित परियोजनाओं के हस्तांतरण और संस्थागत सुधारों पर चर्चा हुई। साथ ही आवासीय समितियों को सशक्त बनाने, ‘आवास मितान’ डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने, सलाहकार समिति गठित करने और बड़े आवासीय परिसरों में मतदान सुविधाओं के विस्तार जैसे सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।
यह भी पढ़ें : CG News: नैनो डीएपी और यूरिया ने बदली किसान की खेती, कम खर्च में मिला बेहतर उत्पादन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
