MP News: मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में बड़ा झटका: कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, सियासत गरमाई

MP News: मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में बड़ा झटका: कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, सियासत गरमाई

MP News: मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में बड़ा झटका: कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, सियासत गरमाई

MP News: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने अंतिम सूची जारी कर दी है। इसमें भाजपा उम्मीदवार तरुण चुग, महेश केवट और रजनीश अग्रवाल के नाम शामिल हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए आज कांग्रेस और बीजेपी की आ सकती है लिस्ट - madhya  pradesh assembly election 2018 congress bjp candidate announced today tpt -  AajTak

नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का तीखा विरोध

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन 9 जून को ही रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निरस्त कर दिया गया था। इसके खिलाफ कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पार्टी का आरोप है कि यह फैसला कानूनी रूप से गलत है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि नामांकन रद्द करने का आधार गलत है। उनके अनुसार मीनाक्षी नटराजन पर ऐसा कोई आपराधिक मामला नहीं था, जिसे छिपाने की जरूरत हो। उन्होंने बताया कि केवल एक कोर्ट नोटिस था, जिसमें आगे की सुनवाई को लेकर जानकारी मांगी गई थी।

दिल्ली तक पहुंचा मामला

कांग्रेस के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट, भूपेश बघेल और विवेक तन्खा जैसे वरिष्ठ नेता शामिल थे। हालांकि आयोग की ओर से तत्काल कोई निर्णय नहीं दिया गया।

भोपाल में भी दिखा विरोध

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान गेट बंद मिलने पर विरोध स्वरूप प्रदर्शन भी हुआ, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्मा गया, भाजपा ने आरोप लगाया है कि नामांकन पत्र में हैदराबाद कोर्ट से जुड़े एक लंबित मामले की जानकारी छिपाई गई थी। वहीं कांग्रेस ने इसे “लोकतंत्र की हत्या” और “सीट चोरी” करार देते हुए तीखा हमला बोला है। मामले को लेकर राजनीतिक टकराव और तेज होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश लीग में रीवा जैगुआर्स का जलवा, 209 रन बनाकर इंदौर पिंक पैंथर्स को 31 रन से हराया

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें