MP News: मध्यप्रदेश लीग में रीवा जैगुआर्स का जलवा, 209 रन बनाकर इंदौर पिंक पैंथर्स को 31 रन से हराया

MP News: मध्यप्रदेश लीग में रीवा जैगुआर्स का जलवा, 209 रन बनाकर इंदौर पिंक पैंथर्स को 31 रन से हराया

MP News: मध्यप्रदेश लीग में रीवा जैगुआर्स का जलवा, 209 रन बनाकर इंदौर पिंक पैंथर्स को 31 रन से हराया

MP News: मध्यप्रदेश लीग के रोमांचक मुकाबले में रीवा जैगुआर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेल दिखाया और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

अनंत वर्मा और सागर सोलंकी की तूफानी पारी

रीवा की जीत में अनंत वर्मा ने अहम भूमिका निभाई और 37 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं सागर सोलंकी ने भी 28 गेंदों में 60 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

इंदौर की गेंदबाजी ने की कोशिश

इंदौर पिंक पैंथर्स की ओर से अन्वेष चावला और शिवम शुक्ला ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन वे रीवा के बल्लेबाजों की रनगति को नियंत्रित करने में सफल नहीं हो सके। लगातार रन लीक होने से टीम दबाव में आ गई।

इंदौर की खराब शुरुआत

210 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंदौर पिंक पैंथर्स की शुरुआत कमजोर रही। हालांकि सिद्धार्थ पाटीदार, करण तहलियानी, शुभम राठौर और शिवम शुक्ला ने तेज रन बनाकर मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

रीवा ने दर्ज की शानदार जीत

रीवा जैगुआर्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंकित सिंह कुशवाह ने 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं रामवीर सिंह गुर्जर, रोहित राजावत और पृथ्वीराज तोमर ने 2-2 विकेट लेकर इंदौर की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा, पूरी इंदौर टीम 19.3 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई और रीवा जैगुआर्स ने यह मुकाबला 31 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश मौसम का डबल अटैक: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें