CG News: छत्तीसगढ़ में 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 नौकरियों का रास्ता साफ
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हैदराबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम में सात प्रमुख कंपनियों ने 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए, जिससे 7,800 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ बना निवेशकों की पहली पसंद
छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति और उद्योग-अनुकूल वातावरण का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में देश की कई बड़ी कंपनियों ने राज्य में निवेश की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य निवेशकों के लिए रेड कारपेट बिछाकर तैयार है और विकसित भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है, कार्यक्रम में आईटी, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल, फार्मा, डेयरी और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश प्रस्ताव मिले। इन परियोजनाओं से प्रदेश में लगभग 7,800 युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।
डेटा सेंटर और एआई सेक्टर में बड़ा निवेश
हाइपरनेक्स्ट डाटा सेंटर लिमिटेड ने 4,200 करोड़ रुपये के निवेश से देश का पहला समर्पित डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर कैंपस स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं निवाई लैब्स ने 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से एआई, जीपीयू इंफ्रास्ट्रक्चर और सेमीकंडक्टर से जुड़ी सुविधाएं विकसित करने की योजना पेश की, सीमेंट क्षेत्र में फीग्रेड एंड कंपनी ने 2,912 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है, जिससे करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं सरवणा मिल्स 528 करोड़ रुपये के निवेश से आधुनिक टेक्सटाइल एवं गारमेंट यूनिट स्थापित करेगी, जिससे लगभग 2,500 रोजगार सृजित होंगे।
निवेशकों को लुभा रही उद्योग-अनुकूल नीति
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम, बेहतर कनेक्टिविटी, प्रचुर खनिज संसाधन और सरल प्रक्रियाओं ने छत्तीसगढ़ को निवेश के लिए देश के सबसे आकर्षक राज्यों में शामिल कर दिया है। राज्य को अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, एयरोस्पेस, रक्षा और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जैसे भविष्य के उद्योगों में निवेश की संभावनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। निवेशकों ने इन क्षेत्रों में विशेष रुचि दिखाई।
यह भी पढ़ें : CG News: सहूलियत, सम्मान और सेहत का नया अध्याय, जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा स्वच्छ पानी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
