Sidhi News: सीधी में 10 फीट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू, 7 महीने बाद गांव ने ली राहत की सांस
Sidhi News: सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम गोडाही में पिछले सात महीनों से दहशत का कारण बना लगभग 10 फीट लंबा मगरमच्छ आखिरकार शनिवार शाम रेस्क्यू कर लिया गया। वन विभाग की टीम ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर सोन नदी स्थित अभयारण्य में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

7 महीने से फैली थी दहशत
ग्रामीणों के अनुसार यह मगरमच्छ लंबे समय से गांव के तालाब में मौजूद था, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ था। लोग तालाब के आसपास जाने से कतराते थे, ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में पानी पीने गए कई मवेशी मगरमच्छ का शिकार बन चुके थे, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

वन विभाग की कार्रवाई में देरी के बाद रेस्क्यू
ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग को सूचना दी थी, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बाद में डीएफओ राजेश कन्ना टी के निर्देश पर स्पेशल रेस्क्यू टीम गठित की गई, इस ऑपरेशन में बीट प्रभारी जोखीलाल प्रजापति, अंजली शर्मा, रामराज शर्मा और जोगदहा टीम के सदस्य शामिल रहे, जिन्होंने सफलतापूर्वक मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
4 घंटे चला चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन
शनिवार को वन विभाग की टीम ने गोडाही गांव में दोपहर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मगरमच्छ की सतर्कता के कारण उसे पकड़ना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन करीब चार घंटे की मेहनत के बाद शाम 6 बजे उसे सुरक्षित काबू में कर लिया गया।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में दर्दनाक हादसा: करियाझर जंगल में बाइक खाई में गिरी, 3 युवक घायल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
