CG News: भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान चुनी गईं महक नरवासे, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित
CG News: छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 और वनडे दोनों टीमों का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महक नरवासे को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महक नरवासे की सफलता केवल उनके परिवार या राजनांदगांव जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां आज खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने महक की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों को अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि महक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
खेल प्रतिभाओं को मिल रहा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। महक नरवासे का भारतीय अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान के रूप में चयन प्रदेश में विकसित हो रहे सकारात्मक खेल माहौल का प्रमाण है, सम्मान प्राप्त करने के बाद महक नरवासे ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके पिता राधेश्याम नरवासे, महापौर मधुसूदन यादव, कोच मनोज तिवारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : CG News: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
