CG News: बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 3.5 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

CG News: बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 3.5 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

CG News: बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 3.5 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

CG News: छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र को करीब 3.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए निर्मित आधुनिक रैन बसेरा का लोकार्पण किया, विकास कार्यों के तहत वार्ड क्रमांक 16 में 56.86 लाख रुपये की लागत से 12 राहत शिविरों का निर्माण किया जाएगा। वहीं वार्ड क्रमांक 12 में 60.25 लाख रुपये की लागत से 10 राहत शिविरों की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 17 में 61.44 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम के उन्नयन और जीर्णोद्धार कार्य किए जाएंगे।

बलौदाबाजार को 3.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात: राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण – दैनिक विश्वपरिवार

अधोसंरचना और पेयजल व्यवस्था पर विशेष फोकस

नगर के विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना और पर्यावरण निधि के अंतर्गत 1.17 करोड़ रुपये की लागत से 10 विकास कार्य कराए जाएंगे। वहीं नागरिकों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 40.72 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य का भी शुभारंभ किया गया, सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए बस स्टैंड के पास 12.32 लाख रुपये की लागत से दिव्यांगजनों के लिए आधुनिक रैन बसेरा तैयार किया गया है। मंत्री टंकराम वर्मा ने इसका लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया।

हर वर्ग के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को पूरी गति से आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में समान रूप से विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, कार्यक्रम के बाद मंत्री वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डबरी की मेढ़ पर आंवले का पौधा और जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में नीम का पौधा रोपा। उन्होंने लोगों से भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 16 जून से ऑनलाइन उपस्थिति और ऑनलाइन लीव अनिवार्य

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें