CG News: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से चमका राजनांदगांव, देश का सबसे बड़ा सोलर क्षमता वाला जिला बना

CG News: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से चमका राजनांदगांव, देश का सबसे बड़ा सोलर क्षमता वाला जिला बना

CG News: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से चमका राजनांदगांव, देश का सबसे बड़ा सोलर क्षमता वाला जिला बना

CG News: छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव जिला स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देशभर के लिए मिसाल बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की बदौलत राजनांदगांव देश में सर्वाधिक सोलर क्षमता वाले कनेक्शन स्थापित करने वाला जिला बन गया है। यह उपलब्धि जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रही है।

गांव से शहर तक बढ़ा सौर ऊर्जा का दायरा

जिले में सौर ऊर्जा को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में लोग रूफटॉप सोलर सिस्टम अपनाकर स्वच्छ ऊर्जा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के संयुक्त प्रयासों ने इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दे दिया है, कलेक्टर जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 6776 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 6381 हितग्राहियों ने वेंडर का चयन कर लिया है, जबकि 3255 घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा 2218 लाभार्थियों को सब्सिडी का भुगतान भी किया जा चुका है।

सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल

383 मेगावाट क्षमता के साथ बना ऊर्जा हब

राजनांदगांव में 3255 घरेलू सोलर कनेक्शनों से लगभग 9 मेगावाट क्षमता विकसित हुई है। वहीं 162 व्यावसायिक सोलर कनेक्शनों के माध्यम से 3.40 मेगावाट ऊर्जा क्षमता जुड़ी है। इसके अलावा जिले में स्थापित 31 पावर प्लांटों से कुल 383 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता विकसित की गई है, जिले की सबसे बड़ी उपलब्धियों में ढाबा स्थित मेसर्स सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का 160 मेगावाट क्षमता वाला सोलर कनेक्शन शामिल है। इसे देश में अपनी तरह का सबसे बड़ा सोलर कनेक्शन माना जा रहा है, जिसने राजनांदगांव को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है।

सम्मान और प्रोत्साहन से बढ़ रही भागीदारी

जिला प्रशासन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित कर रहा है, जिससे अन्य नागरिक भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि यह पहल न केवल बिजली बचत में मददगार साबित होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें : CG News: बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 3.5 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें