MP News: परसमनिया गढ़ी गोलीकांड: वीडियो वायरल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह घायल, फायरिंग में पत्नी को लगी गोली
MP News: परसमनिया गढ़ी में शुक्रवार को हुए गोलीकांड के दो वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा (56) गंभीर रूप से घायल अवस्था में दिखाई दे रहे हैं, जबकि मौके पर विवाद और फायरिंग की स्थिति स्पष्ट नजर आती है।

वीडियो में दिखा विवाद और फायरिंग का दृश्य
वायरल वीडियो में बाबा राजा के साथ उनके साले नागेंद्र सिंह राठौर को गाली-गलौज करते देखा जा रहा है। इस दौरान उनकी पत्नी योगिता सिंह (48) भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान विवाद बढ़ने पर रूपेंद्र सिंह ने कमरे में मौजूद अपनी महिला मित्र सुनीता सिंह को “मार-मार” कहा, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई।
पत्नी को भी लगी गोली
आरोप है कि इसके बाद सुनीता सिंह ने राइफल से कई राउंड फायरिंग की। इस फायरिंग में योगिता सिंह को भी गोली लगी, हालांकि वह खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
हमले में घायल हुए बाबा राजा
घटना के बाद लहूलुहान हालत में मिले रूपेंद्र सिंह को अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच में उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर पाया गया है। डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ाकर उन्हें छुट्टी दे दी, बाबा राजा ने आरोप लगाया है कि उनके साले नागेंद्र सिंह ने दो साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। इस दौरान फोटो फ्रेम और लाइट कवर से मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए।
थाने में सुनीता का व्यवहार चर्चा में
गोलीकांड के बाद जब पुलिस ने सुनीता सिंह (38) को थाने लाया, तो वह कुर्सी पर सामान्य रूप से बैठी और मुस्कुराती हुई नजर आई, जिससे मामला और चर्चा में आ गया, थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने बताया कि रूपेंद्र सिंह की शिकायत पर उनके साले नागेंद्र सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। परसमनिया क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा-यूपी सीमा पर दर्दनाक हादसा, तमस नदी में डूबने से दो युवकों की मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
