Rewa News: रीवा-यूपी सीमा पर दर्दनाक हादसा, तमस नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

Rewa News: रीवा-यूपी सीमा पर दर्दनाक हादसा, तमस नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

Rewa News: रीवा-यूपी सीमा पर दर्दनाक हादसा, तमस नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

Rewa News: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित गौरा तमस नदी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

दोस्त को बचाने गया, खुद भी डूब गया

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के भारत नगर निवासी करीब छह लोग गौरा तमस नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी नदी में कूद गया, लेकिन पानी की अधिक गहराई के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूब गए।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान कुणाल मिश्रा (19) और विशेष मिश्रा (18) निवासी शंकरगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों के शव रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नदी से बाहर निकाले गए, परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो युवकों को बचाया नहीं जा सका।

गहरे गड्ढे बने मौत की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी के जिस हिस्से में हादसा हुआ, वहां पहले ब्लास्टिंग कर पत्थर निकाले जाते थे। इस कारण नदी में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। पानी भरा होने की वजह से बाहर से गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं, घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश की चाकघाट पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंच गई। चूंकि हादसा दोनों राज्यों की सीमा से लगे क्षेत्र में हुआ है, इसलिए यह तय किया जा रहा है कि मामला किस थाना क्षेत्र में दर्ज होगा। अधिकार क्षेत्र स्पष्ट होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा संभाग में गर्भवती महिलाओं पर एनीमिया का खतरा, 2 हजार से अधिक महिलाओं का हीमोग्लोबिन 7 ग्राम से नीचे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें