MP News: मध्यप्रदेश में मानसून से पहले आंधी-बारिश का दौर तेज, 28 जिलों में असर, कई जगह ऑरेंज अलर्ट

MP News: मध्यप्रदेश में मानसून से पहले आंधी-बारिश का दौर तेज, 28 जिलों में असर, कई जगह ऑरेंज अलर्ट

MP News: मध्यप्रदेश में मानसून से पहले आंधी-बारिश का दौर तेज, 28 जिलों में असर, कई जगह ऑरेंज अलर्ट

MP News: मध्यप्रदेश में मानसून से पहले आंधी और बारिश का दौर लगातार जारी है। सोमवार को सीहोर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया, बादल छा गए और तेज आंधी चली। मौसम केंद्र ने भोपाल और ग्वालियर में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

mp mausam and madhya pradesh weather warning for rain in many districts  मध्य प्रदेश के मौसम में कल से दिखेगा उलटफेर; 2 दिन होगी बारिश, कहां-कहां  अलर्ट?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan

कई जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आगर-मालवा और राजगढ़ जिलों में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

28 जिलों में असर

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुल 28 जिलों में आंधी-बारिश का प्रभाव देखने को मिला। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर, मंदसौर, खरगोन, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी सहित कई इलाके शामिल रहे, जहां कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई।

तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित

प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी चली। सीहोर में हवा की रफ्तार 61 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई, जो सबसे अधिक रही। सागर-गुना में 59 Km/h, भोपाल में 57 Km/h और जबलपुर में 50 Km/h की तेज हवाएं रिकॉर्ड की गईं। कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हुई और जनजीवन प्रभावित हुआ, रविवार को भोपाल में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इंदौर, रायसेन और खरगोन में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण रायसेन में कुछ मकानों के छप्पर उड़ गए, जबकि खरगोन में कृषि कार्य प्रभावित हुआ। कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने की भी खबरें सामने आईं।

तापमान में गिरावट

आंधी-बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 35.4°C, इंदौर में 36.3°C, ग्वालियर में 39.2°C और जबलपुर में 38.5°C रहा। अधिकांश बड़े शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, खजुराहो, दतिया, नौगांव और मंडला जैसे कुछ शहरों में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। वहीं शिवपुरी में सबसे कम 33.2°C तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में तबादला प्रक्रिया अटकी, डेडलाइन खत्म होने के बाद अवधि बढ़ाने की तैयारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें