MP News: रीवा से डॉ. अंबेडकर नगर के बीच 12 पूजा स्पेशल सेवाएं, ललितपुर में एक्सप्रेस का ठहराव

MP News: रीवा से डॉ. अंबेडकर नगर के बीच 12 पूजा स्पेशल सेवाएं, ललितपुर में एक्सप्रेस का ठहराव

MP News: रीवा से डॉ. अंबेडकर नगर के बीच 12 पूजा स्पेशल सेवाएं, ललितपुर में एक्सप्रेस का ठहराव

MP News: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त रेल सुविधा की घोषणा की है. रीवा और डॉ. अंबेडकर नगर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 6-6 फेरे लगाएगी. इसके साथ ही श्री आनंदपुर, ललितपुर में आयोजित शताब्दी समारोह को देखते हुए अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस का ठहराव भी बढ़ाया गया है.

Bhopal:रेल यात्रियों को राहत, 27 सितंबर से चलेगी रीवा-डॉ.अंबेडकर नगर-रीवा  फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, बुकिंग शुरू - Bhopal: Relief To Railway Passengers,  Rewa-dr. Ambedkar Nagar ...

रीवा से हर शनिवार चलेगी पूजा स्पेशल

गाड़ी संख्या 01710 रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर पूजा स्पेशल 10 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को रात 10:50 बजे रीवा से रवाना होगी. ट्रेन अगले दिन सुबह 7 बजे इटारसी, 7:33 बजे नर्मदापुरम, 8:45 बजे रानी कमलापति और 9:33 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी. डॉ. अंबेडकर नगर स्टेशन पर ट्रेन दोपहर 3:05 बजे पहुंचेगी.

रविवार को डॉ. अंबेडकर नगर से वापसी

वापसी में गाड़ी संख्या 01709 डॉ. अंबेडकर नगर-रीवा पूजा स्पेशल 11 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार रात 9:20 बजे रवाना होगी. अगले दिन ट्रेन संत हिरदाराम नगर, रानी कमलापति, नर्मदापुरम और इटारसी होते हुए दोपहर 2:30 बजे रीवा पहुंचेगी. रास्ते में सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास और इंदौर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

20 LHB कोच के साथ चलेगी ट्रेन

पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 20 LHB कोच लगाए जाएंगे. इनमें 4 सामान्य श्रेणी, 6 स्लीपर, 3 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 2 सेकेंड एसी, 1 जनरेटर कार और 1 SLRD कोच शामिल रहेंगे. अतिरिक्त सेवा शुरू होने से त्योहारों के दौरान रीवा और आसपास के यात्रियों को सफर के लिए एक और विकल्प मिलेगा.

ललितपुर में 25 सितंबर तक 5 मिनट का ठहराव

श्री आनंदपुर, ललितपुर में आयोजित शताब्दी समारोह को देखते हुए अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस के ललितपुर स्टेशन पर ठहराव को अस्थायी रूप से बढ़ाया गया है. 15 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक ट्रेन यहां 2 मिनट के बजाय 5 मिनट रुकेगी. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और परिचालन की जानकारी NTES या अधिकृत रेलवे पूछताछ प्रणाली से जांचने की अपील की है.

यह भी पढ़ें : MP News: ₹1500 की मासिक किस्त रोकने की मांग वाली PIL पर हाईकोर्ट का नोटिस, अब सरकार देगी जवाब

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें