MP News: उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर मंथन, सीएम मोहन यादव ने दिए बड़े निर्देश

MP News: उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर मंथन, सीएम मोहन यादव ने दिए बड़े निर्देश

MP News: उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर मंथन, सीएम मोहन यादव ने दिए बड़े निर्देश

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने सिंहस्थ-2016 के अनुभवों और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस बैठक में भविष्य के विशाल आयोजन को लेकर विस्तृत योजना और अधोसंरचना विकास पर गहन चर्चा हुई।

उज्जैन संभाग के कमिश्नर आशीष सिंह ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर प्रेजेंटेशन दिया।

बड़े स्तर पर तैयारी के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 अब तक का सबसे विशाल धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में व्यवस्थाओं को उसी स्तर पर मजबूत और आधुनिक बनाने की जरूरत है। उन्होंने समय रहते सभी विभागों को समन्वय के साथ तैयारी करने के निर्देश दिए।

ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन सबसे बड़ी प्राथमिकता

सीएम ने कहा कि पिछली बार सिंहस्थ के दौरान सबसे बड़ी चुनौती यातायात और भीड़ नियंत्रण की रही थी। इस बार इसे ध्यान में रखते हुए आसपास के राज्यों के साथ बेहतर तालमेल जरूरी होगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, उन्होंने बताया कि 2016 की तुलना में अब उज्जैन में रेलवे और सड़क कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो चुकी है। कई नए मार्ग और चौड़ी सड़कें तैयार की गई हैं, जिससे आवागमन और अधिक सुगम होगा।

धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन केवल क्षिप्रा स्नान का केंद्र नहीं, बल्कि पूरे शहर में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए सभी प्रमुख मंदिरों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण की योजना पर काम किया जाएगा।

अस्थायी नहीं, स्थायी व्यवस्थाओं पर फोकस

सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं के लिए मजबूत और स्थायी व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि लोगों को निजी होटल या सीमित संसाधनों पर निर्भर न रहना पड़े। इसके साथ ही 100 किलोमीटर के दायरे में ढाबों और आवास सुविधाओं को भी मजबूत करने की योजना है।

यह भी पढ़ें : MP News: करोड़ों की MD ड्रग्स बताकर की गई कार्रवाई पर सवाल, लैब जांच में यूरिया निकला पदार्थ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें