Sidhi News: कृषि चौपाल में SDM ने सुनी किसानों की समस्याएं, खेत में ट्रैक्टर चलाकर दिया भरोसे का संदेश
Sidhi News: सीधी जिले में रविवार सुबह ग्राम भीतरी में आयोजित कृषि चौपाल किसानों के लिए उपयोगी साबित हुई। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की, कृषि चौपाल के दौरान एसडीएम विकास कुमार आनंद ने किसानों के साथ खेत में पहुंचकर ट्रैक्टर चलाया। इस पहल का उद्देश्य किसानों के साथ प्रशासन की सहभागिता और जमीनी स्तर पर जुड़ाव का संदेश देना था। अधिकारियों की इस सक्रियता को ग्रामीणों ने सकारात्मक कदम बताया।

आधुनिक खेती और प्राकृतिक कृषि पर चर्चा
कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती, रासायनिक उर्वरकों के विकल्प, नरवाई प्रबंधन और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की, कृषि के साथ-साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गई। पशुधन क्रय, डेयरी विकास और अतिरिक्त आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर प्रकाश डाला गया।

विशेषज्ञों ने बताए आय बढ़ाने के उपाय
कृषि, उद्यानिकी और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक तकनीकों के उपयोग, फसल विविधीकरण और बागवानी गतिविधियों के माध्यम से आय बढ़ाने के सुझाव दिए, कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने प्रशासन की इस पहल को सराहा। उनका कहना था कि अधिकारियों द्वारा सीधे गांव पहुंचकर संवाद करने से समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है और योजनाओं की जानकारी भी आसानी से मिल रही है।
समस्याओं के समाधान का आश्वासन
एसडीएम विकास कुमार आनंद ने कहा कि कृषि चौपाल का उद्देश्य किसानों की वास्तविक जरूरतों और चुनौतियों को समझना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों से मिले सुझावों और शिकायतों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ग्राम भीतरी में आयोजित यह कार्यक्रम प्रशासन और किसानों के बीच विश्वास मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इससे किसानों को न केवल योजनाओं की जानकारी मिली, बल्कि अपनी बात सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर भी मिला।
यह भी पढ़ें : Satna News: सतना ब्लड बैंक मामले में सख्ती, HIV संक्रमित रक्त चढ़ाने के प्रकरण में तीन कर्मचारियों के खिलाफ नियमित जांच
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
