CG News: राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत 25 किसानों को वितरित किए गए उन्नत बीज, वैज्ञानिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण

CG News: राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत 25 किसानों को वितरित किए गए उन्नत बीज, वैज्ञानिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण

CG News: राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत 25 किसानों को वितरित किए गए उन्नत बीज, वैज्ञानिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण

CG News: तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से जीपीएम जिले के पेंड्रा विकासखंड स्थित ग्राम कोटमीकला में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (एनएमईओ) योजना के तहत चयनित किसानों को उन्नत गुणवत्ता वाले मूंगफली बीज वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती से जोड़कर बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना है।

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला  उन्नत मूंगफली बीज - IMNB NEWS AGENCY

25 किसानों को मिला योजना का लाभ

ग्राम कोटमीकला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 10 हेक्टेयर प्रदर्शन क्षेत्र के लिए चयनित 25 किसानों को प्रमाणित मूंगफली बीज उपलब्ध कराए गए। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि उन्नत बीजों के उपयोग से उत्पादन क्षमता बढ़ती है और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार होता है, कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर बुआई, कीट एवं रोग नियंत्रण, जल संरक्षण और वैज्ञानिक फसल प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। किसानों को मृदा परीक्षण आधारित खेती अपनाने और कृषि विभाग की सलाह के अनुसार खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।

आत्मनिर्भर कृषि को मिल रहा बढ़ावा

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन का उद्देश्य केवल बीज वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर तिलहनी फसलों की उत्पादकता बढ़ाना भी है। इससे खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, कार्यक्रम में शामिल किसानों ने गुणवत्तायुक्त बीज और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए शासन और कृषि विभाग का आभार जताया। किसानों का कहना है कि ऐसी योजनाओं से खेती अधिक लाभकारी बनेगी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल थावरचंद गहलोत की मुलाकात, समसामयिक विषयों पर हुआ विचार-विमर्श

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें