CG News: कलेक्टर ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत जिला चिकित्सालय से की गई। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में हर परिवार की सक्रिय भागीदारी जरूरी है और सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलानी चाहिए।

53 हजार से अधिक बच्चों को कवर करने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में इस वर्ष 53 हजार 490 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के पहले दिन सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर दवा पिलाई गई, जहां बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे, अभियान के अगले चरण में 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर उन बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी, जो किसी कारण से बूथों तक नहीं पहुंच पाए। इसके लिए विशेष स्वास्थ्य दलों को गांवों, मोहल्लों और दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने की सहयोग की अपील
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने के साथ दवा और परिवहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि स्वास्थ्य टीम के घर पहुंचने पर पूरा सहयोग करें और पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि नियमित पोलियो टीकाकरण बच्चों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। जनसहभागिता और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से ही पोलियो मुक्त भारत का लक्ष्य पूरी तरह हासिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : CG News: राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत 25 किसानों को वितरित किए गए उन्नत बीज, वैज्ञानिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

