CG News: रायपुर में मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल थावरचंद गहलोत की मुलाकात, समसामयिक विषयों पर हुआ विचार-विमर्श
CG News: राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के बीच सौजन्य मुलाकात हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल गहलोत का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर की समृद्ध कला और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा स्मृति चिन्ह भेंट किया।

जनहित और समसामयिक विषयों पर चर्चा
भेंटवार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने देश और प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। साथ ही जनकल्याण और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति का किया सम्मान
मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल गहलोत को बस्तर की पारंपरिक कला का प्रतीक चिन्ह भेंट कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया। मुलाकात का माहौल सौहार्दपूर्ण और आत्मीय रहा।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ की बेटी महिमा राजपूत अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
