MP News: सीधी-सिंगरौली की लाइफलाइन सड़क को मिलेगी नई जिंदगी? 108 किमी मार्ग के लिए NHAI का नया टेंडर
MP News: सीधी और सिंगरौली जिले को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) के पुनर्निर्माण को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने करीब 108 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण के लिए नया टेंडर जारी किया है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख लाइफलाइन मानी जाती है।

कई बार शुरू हुआ, लेकिन अधूरा रह गया काम
इस मार्ग के निर्माण और उन्नयन का कार्य पहले भी कई बार शुरू किया गया, लेकिन विभिन्न तकनीकी और वित्तीय कारणों से परियोजना बीच में ही अटकती रही। कई निर्माण एजेंसियां काम अधूरा छोड़कर चली गईं, जिससे सड़क की हालत लगातार खराब होती गई, बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। जगह-जगह गड्ढों, जलभराव और जाम की समस्या के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता है, जिससे यह मार्ग यात्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण बन गया है।

वैकल्पिक रास्तों का सहारा ले रहे वाहन चालक
खराब सड़क की वजह से कई वाहन चालक लंबा और वैकल्पिक मार्ग अपनाने को मजबूर हैं। इससे यात्रा का समय बढ़ने के साथ ईंधन की अतिरिक्त खपत भी हो रही है, जिसका सीधा असर आम लोगों और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहा है, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का कहना है कि नए टेंडर के बाद निर्माण कार्य को गति मिलेगी और अगले दो वर्षों के भीतर सड़क को बेहतर स्वरूप में तैयार कर लिया जाएगा। इसके पूरा होने पर सीधी और सिंगरौली के बीच आवागमन अधिक सुगम होने की उम्मीद है।
विपक्ष ने उठाए सवाल
वहीं विपक्ष ने इस दावे पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर पहले भी कई बार घोषणाएं और आश्वासन दिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर अपेक्षित परिणाम नहीं दिखे। ऐसे में जनता अब काम शुरू होने और पूरा होने का इंतजार कर रही है, वर्षों से खराब सड़क का दंश झेल रहे क्षेत्र के लोगों की निगाहें अब NHAI की इस नई पहल पर टिकी हैं। सभी को उम्मीद है कि इस बार परियोजना तय समय सीमा में पूरी होगी और उन्हें सुरक्षित व बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें : MP News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से मध्य प्रदेश को मिलेगा नया कनेक्टिविटी कॉरिडोर, उद्योग और किसानों को होगा लाभ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |


