MP News: ट्रांसफर रुकवाने के नाम पर रिश्वत लेते मेडिकल ऑफिसर गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में लोकायुक्त रीवा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उफरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेश चंद्र शर्मा को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जयसिंहनगर बस स्टैंड पर की गई.
ट्रांसफर निरस्त करने के बदले मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, उमरिया जिले के पटनार खुर्द निवासी वीरेंद्र सिंह ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनकी पत्नी पार्वती सिंह का संलग्नीकरण आदेश निरस्त करने और उन्हें कार्यमुक्त नहीं करने के बदले डॉक्टर ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी.
जांच में सही मिली शिकायत
लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी डॉक्टर पहले ही 5 हजार रुपए ले चुका था और बाकी 5 हजार रुपए की मांग कर रहा था.
रंगे हाथों दबोचा गया आरोपी
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में गठित ट्रैप टीम ने योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट दिए. जैसे ही शिकायतकर्ता ने जयसिंहनगर बस स्टैंड पर डॉक्टर को 5 हजार रुपए सौंपे, पहले से मौजूद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया, लोकायुक्त टीम ने आरोपी मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: पहाड़ा याद नहीं होने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, ट्यूशन शिक्षिका और पति पर केस दर्ज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
