MP News: उज्जैन में 17 अगस्त को बनेगा दुर्लभ संयोग, महाकाल की तीसरी सवारी और नागपंचमी एक साथ
MP News: भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में इस बार सावन के दौरान एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. 17 अगस्त को सावन की तीसरी शाही सवारी और नागपंचमी का पर्व एक ही दिन मनाया जाएगा. इसी दिन साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे.

बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं श्रद्धालु
महाकाल की शाही सवारी और नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन एक ही दिन होने से इस बार उज्जैन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियों में जुट गया है.
2019 के बाद फिर बना ऐसा संयोग
करीब सात साल बाद यह विशेष संयोग बन रहा है. इससे पहले वर्ष 2019 में भी सावन की तीसरी सवारी और नागपंचमी एक ही दिन पड़ी थी. उस दौरान भी महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी.
विशेष बैठक में बनेगी कार्ययोजना
महाकाल मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस, प्रशासन और मंदिर समिति के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में दर्शन व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की विस्तृत योजना तैयार की जाएगी.
साल में सिर्फ एक दिन खुलते हैं नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट
महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट वर्ष में केवल नागपंचमी के दिन 24 घंटे के लिए खोले जाते हैं. यहां स्थापित भगवान शिव, माता पार्वती और फन फैलाए नाग की दुर्लभ प्रतिमा 11वीं शताब्दी की मानी जाती है. यही वजह है कि इस दिन देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में फर्जी अनुकंपा नियुक्ति का मामला उजागर, लोकायुक्त जांच के बाद कर्मचारी निलंबित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
