CG News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से एक महीने में 42 हजार से अधिक शिकायतों का निराकरण, लोगों का बढ़ा भरोसा
CG News: छत्तीसगढ़ में शुरू की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 13 जुलाई 2026 तक इस हेल्पलाइन के जरिए 42 हजार 653 से अधिक शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है. बड़ी संख्या में शिकायतकर्ताओं ने समाधान मिलने के बाद अपनी शिकायतें बंद भी कर दी हैं.
जनता और प्रशासन के बीच मजबूत संवाद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की समस्या का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है. इसी सोच के साथ शुरू की गई हेल्पलाइन अब लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती जा रही है, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सप्ताह के सातों दिन और चौबीसों घंटे संचालित की जा रही है. कॉल सेंटर के माध्यम से शिकायतें दर्ज कर संबंधित विभागों तक पहुंचाई जाती हैं. तय समय सीमा में शिकायतों के निराकरण की निगरानी की जाती है. इस पूरी व्यवस्था में तहसील स्तर से लेकर सचिवालय तक करीब आठ हजार अधिकारी जुड़े हुए हैं.
अब एक कॉल पर दर्ज हो रही शिकायत
नई व्यवस्था के तहत लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हुई है. एक फोन कॉल के माध्यम से शिकायत दर्ज होती है, उसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाती है और संबंधित विभाग समयबद्ध कार्रवाई करते हैं, हेल्पलाइन पर सबसे अधिक शिकायतें ऊर्जा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित प्राप्त हुई हैं. इन विभागों ने बड़ी संख्या में मामलों का निराकरण कर लोगों को राहत देने का दावा किया है.
तकनीक से मजबूत हो रहा सुशासन
राज्य सरकार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 को तकनीक आधारित जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम मान रही है. सरकार का कहना है कि आने वाले समय में इस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि प्रदेश के हर नागरिक तक सरकारी सेवाओं की पहुंच और आसान बनाई जा सके, ‘समस्या तुंहर, समाधान हमर’ की अवधारणा पर शुरू की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 ने कम समय में लोगों का भरोसा हासिल किया है. सरकार का दावा है कि पारदर्शी व्यवस्था, जवाबदेही और तकनीक के बेहतर उपयोग से नागरिकों को तेज और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो रही है.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व व्यवस्था को बढ़ावा, अब व्हाट्सएप से मिलेंगे जमीन के दस्तावेज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
