CG News: बस्तर की संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रपति भवन में सम्मान, 186 सदस्यीय दल करेगा खास मुलाकात

CG News: बस्तर की संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रपति भवन में सम्मान, 186 सदस्यीय दल करेगा खास मुलाकात

CG News: बस्तर की संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रपति भवन में सम्मान, 186 सदस्यीय दल करेगा खास मुलाकात

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर की संस्कृति और प्रतिभाओं को अब देश के सबसे बड़े मंचों में पहचान मिल रही है, 30 जुलाई को बस्तर का 186 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन पहुंचेगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेगा और विशेष भोज कार्यक्रम में शामिल होगा, यह आयोजन बस्तर की परंपरा, संस्कृति और आदिवासी नेतृत्व को सम्मान देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, बस्तर का प्रतिनिधिमंडल 28 जुलाई को रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगा, 30 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के बाद यह दल 1 अगस्त को दिल्ली से वापस लौटेगा और 2 अगस्त को रायपुर पहुंचेगा.

President will come to Chhattisgarh on August 31

186 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे ये लोग

राष्ट्रपति भवन जाने वाले दल में बस्तर पंडुम-2026 के 97 विजेता, 50 परगना मांझी, 15 चालकी, दो पद्मश्री सम्मानित हस्तियां और 22 जिला स्तरीय नोडल अधिकारी व सहयोगी सदस्य शामिल होंगे, यह पूरा दल बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और आदिवासी परंपराओं का प्रतिनिधित्व करेगा, सरकार इस पहल को बस्तर में विकास, विश्वास और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है, लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहे इस क्षेत्र की पहचान अब संस्कृति, प्रतिभा, खेल और विकास के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोगों को सम्मान मिलना इसी बदलाव का प्रतीक माना जा रहा है.

12 पारंपरिक विधाओं के विजेताओं का होगा सम्मान

बस्तर पंडुम-2026 के तहत 12 पारंपरिक विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को चुना गया है, इनमें जनजातीय नृत्य, लोकगीत, नाट्य कला, पारंपरिक वाद्ययंत्र, वेशभूषा, आभूषण निर्माण, शिल्पकला, चित्रकला, पारंपरिक पेय पदार्थ, जनजातीय व्यंजन, आंचलिक साहित्य और वन औषधियों से जुड़ी प्रस्तुतियां शामिल हैं, बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों के जरिए युवाओं को खेल और संस्कृति से जोड़ने की पहल लगातार जारी है, अब इन प्रतिभाओं को राष्ट्रपति भवन तक पहुंचाकर देश के सामने बस्तर की नई तस्वीर पेश की जा रही है, जहां परंपरा और विकास दोनों साथ आगे बढ़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में खाद संकट पर बड़ा एक्शन, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें