CG News: छत्तीसगढ़ में खाद संकट पर बड़ा एक्शन, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
CG News: खरीफ सीजन 2026 में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेष तैयारी की है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कृषि विभाग पूरे राज्य में उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और कीमतों की लगातार निगरानी कर रहा है, सरकार ने साफ किया है कि किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी.
डीएपी का बड़ा स्टॉक उपलब्ध
कृषि विभाग के मुताबिक खरीफ 2026 के लिए डीएपी की मांग को ध्यान में रखते हुए 3 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य तय किया गया है, 21 जुलाई तक प्रदेश में 1.84 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा डीएपी का भंडारण किया जा चुका है, जिसमें से 1.26 लाख मीट्रिक टन खाद किसानों तक पहुंचाई जा चुकी है, वहीं समितियों और गोदामों में अभी भी 58 हजार मीट्रिक टन से अधिक डीएपी उपलब्ध है, सरकार किसानों को केवल डीएपी पर निर्भर रहने के बजाय एनपीके और अन्य संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए भी जागरूक कर रही है, कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार संतुलित पोषण से फसलों की गुणवत्ता बेहतर होती है और मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है.
कालाबाजारी करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई
खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी और तय कीमत से ज्यादा दाम वसूलने वालों के खिलाफ कृषि विभाग ने अभियान तेज कर दिया है, प्रदेशभर में 4,878 उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया है, कार्रवाई के दौरान 625 नोटिस जारी किए गए, 183 केंद्रों पर बिक्री रोक दी गई, 98 केंद्रों से खाद जब्त की गई, 97 लाइसेंस निलंबित किए गए और 11 लाइसेंस रद्द किए गए हैं, उर्वरक नियमों का उल्लंघन करने वाले 56 मामलों को न्यायालय भेजा गया है, वहीं 7 मामलों में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई शुरू की गई है, सरकार का कहना है कि किसानों को परेशान करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
बारिश से प्रभावित किसानों को मिलेगी सहायता
प्रदेश के जिन इलाकों में भारी बारिश के कारण बुआई प्रभावित हुई है या दोबारा बुवाई की जरूरत पड़ रही है, वहां जिला प्रशासन और कृषि विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, प्रभावित किसानों को बीज, खाद, तकनीकी सलाह और नियमों के अनुसार जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे खाद केवल अधिकृत विक्रेताओं और सहकारी समितियों से ही खरीदें, अगर कोई दुकानदार ज्यादा कीमत मांगता है या कालाबाजारी करता है तो इसकी जानकारी तुरंत कृषि विभाग या जिला प्रशासन को दें, ताकि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.
यह भी पढ़ें : CG News: नारायणपुर में रेशम उत्पादन से बदली ग्रामीणों की तस्वीर, कोसापालन बना रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
