MP News: मध्य प्रदेश में भर्ती घोटालों और पेपर लीक का होगा त्वरित फैसला, हाईकोर्ट ने जारी किया नया आदेश

MP News: मध्य प्रदेश में भर्ती घोटालों और पेपर लीक का होगा त्वरित फैसला, हाईकोर्ट ने जारी किया नया आदेश

MP News: मध्य प्रदेश में भर्ती घोटालों और पेपर लीक का होगा त्वरित फैसला, हाईकोर्ट ने जारी किया नया आदेश

MP News: मध्य प्रदेश में अब पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामलों का तेज़ी से निपटारा होगा, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में विशेष फास्ट ट्रैक अदालतें गठित करने का आदेश जारी किया है, इन अदालतों में परीक्षा संबंधी अपराधों की त्वरित सुनवाई होगी और दोषियों के खिलाफ जल्द फैसला सुनाया जाएगा,

पेपर लीक मामलों पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 4 विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित | mp high court designates 4 ...

कानूनी प्रावधान और निर्देश

हाईकोर्ट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 8(3) के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए यह नोटिफिकेशन जारी किया है, इसके साथ ही राज्य के विधि विभाग को इस नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं,

किन मामलों की होगी सुनवाई?

इन विशेष अदालतों में मुख्य रूप से पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत दर्ज मुकदमों की सुनवाई की जाएगी, इसके अलावा राज्य या केंद्र सरकार की अधिकृत जांच एजेंसियों द्वारा जांचे जा रहे सभी परीक्षा संबंधी मामले भी इन्हीं अदालतों में चलेंगे,

JMFC की मिलीं शक्तियां

प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और तेज़ बनाने के लिए हाईकोर्ट ने इन विशेष अदालतों को मामलों का संज्ञान लेने और शुरुआती न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) की शक्तियां भी प्रदान की हैं, इससे मामलों की सुनवाई में बहुत तेजी आने की उम्मीद है,

यह भी पढ़ें : Rewa News: जंतर-मंतर आंदोलन में शामिल होने रीवा से दिल्ली रवाना हुए छात्र, ट्रेन में गूंजे शिक्षा सुधार और इस्तीफे के नारे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें