Rewa News: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह का बड़ा धमाका, विधायक नागेन्द्र सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
Rewa News: रीवा जिले की गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह ने अपनी ही पार्टी के विधायक नागेन्द्र सिंह के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है, उन्होंने विधायक पर उनका राजनीतिक करियर खत्म करने का आरोप लगाया है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो वे उन्हें बर्बाद कर देंगी.

अविश्वास प्रस्ताव और पार्षदों का विरोध
अर्चना सिंह ने कहा कि 13 पार्षद पिछले चार सालों से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि इस बार हाईकोर्ट की डबल बेंच से उन्हें स्टे मिल गया है, उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक नागेन्द्र सिंह ने ही कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय पार्षदों को अपने घर बुलाकर लालच दिया और उनके खिलाफ यह पूरा चक्रव्यूह रचा.
पति को लोकायुक्त केस में फंसाने का आरोप
अध्यक्ष ने दावा किया कि उनके पति डॉ. कल्याण सिंह पर हुई लोकायुक्त की कार्रवाई के पीछे भी विधायक, उनके पीए और मंडल अध्यक्ष का हाथ है, उन्होंने सवाल उठाया कि जब विधायक एक तहसीलदार को लोकायुक्त की कार्रवाई से बचा सकते हैं, तो उनके पति के मामले में ऐसा क्यों नहीं किया गया.
सबूतों के साथ जनता के सामने आने की धमकी
अर्चना सिंह ने विधायक को संभलने की सलाह देते हुए कहा कि उनके पास विधायक के सारे काले चिट्ठे मौजूद हैं, यदि उनके या उनके परिवार पर कोई अनैतिक कार्रवाई की गई, तो वे सभी सबूतों को सार्वजनिक कर देंगी, इसके साथ ही उन्होंने विधायक को वोट दिलाने के लिए गुढ़ की जनता से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में भर्ती घोटालों और पेपर लीक का होगा त्वरित फैसला, हाईकोर्ट ने जारी किया नया आदेश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










