MP News: MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए मौसम का नया अपडेट
MP News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. प्रदेश में मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने के कारण बारिश का दौर तेज हो गया है. रविवार को पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, वहीं सोमवार के लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, अगले 24 घंटों में उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है.
कई मौसम सिस्टम हैं सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश से मानसून ट्रफ गुजर रही है. इसके साथ ही एक निम्न दबाव का क्षेत्र और डिप्रेशन भी सक्रिय है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम और ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है, मौसम विभाग ने 27 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश के साथ मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
सामान्य से अभी भी कम हुई बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अब तक औसतन 334.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है. जबकि इस अवधि तक सामान्य बारिश का आंकड़ा 395.2 मिमी होना चाहिए था. प्रदेश में अभी भी सामान्य से करीब 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है, बारिश के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की कमी करीब 18 प्रतिशत दर्ज की गई है. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में यह कमी करीब 13 प्रतिशत है. आने वाले दिनों में सक्रिय मौसम सिस्टम से बारिश की कमी पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत टली, अब 29 जुलाई से यात्रियों के साथ होगा ई बसों का ट्रायल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
