MP News: भोपाल में 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड को भेजा आखिरी मैसेज

MP News: भोपाल में 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड को भेजा आखिरी मैसेज

MP News: भोपाल में 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड को भेजा आखिरी मैसेज

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में थी. सुसाइड से पहले उसने अपने बॉयफ्रेंड को मैसेज किया था, जिसमें लिखा था कि मैं तुम्हारे लिए हमेशा से लॉयल रही हूं. यह पूरा मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

वैशाली साड़ी की दुकान में करती थी नौकरी

मृतका का नाम वैशाली (22 साल) बताया जा रहा है. वह भोपाल में किराये के मकान में रहती थी और साड़ी की दुकान में नौकरी करती थी. इसके साथ ही इवेंट्स में एंकरिंग भी करती थी. उसका एक बॉयफ्रेंड भी था. आत्महत्या से पहले युवती ने उसे व्हाट्सएप पर मैसेज किया था. मैसेज भेजने के बाद शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात युवती ने फांसी लगा ली.

बॉयफ्रेंड को भेजा था आखिरी मैसेज

वैशाली ने आत्महत्या से पहले अपने बॉयफ्रेंड को मैसेज किया था. इसमें लिखा था कि सॉरी यार, मैंने तुम्हारे साथ बहुत बुरा किया था. मुझे माफ कर देना. आई लव यू. मैसेज में आगे लिखा कि आज तुमसे सारी चीजें खत्म कर रही हूं. तुम अपना गुस्सा ठीक कर लेना. मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था. बाकी मैंने कभी धोखा नहीं दिया. इस मैसेज के बाद युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

डिप्रेशन और माइग्रेन की थी शिकायत

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि मृतका वैशाली ने 20 दिनों पहले नौकरी छोड़ दी थी. इसके बाद कटनी स्थित अपने घर चली गई थी. इसके बाद 2 सितंबर को भोपाल वापस लौटी थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती को डिप्रेशन की समस्या थी. उसे माइग्रेन की भी शिकायत थी. मां रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं और पिता का पहले निधन हो चुका है.

पुलिस ने मोबाइल किया जब्त

भोपाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. युवती का मोबाइल जब्त कर लिया गया है. चैट्स, मैसेज, वीडियो और फोटोज की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सुसाइड के पीछे क्या वजह है, अब तक पता नहीं चल पाया है. हर एंगल से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : MP News: 17 सितंबर से शुरू होगा स्वामित्व अधिकार अभियान, 50 लाख से ज्यादा लोगों की होगी मुफ्त रजिस्ट्री

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें