MP News: मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना की अगली किस्त जल्द, जानिए कब आएंगे खाते में पैसे और कैसे करें स्टेटस चेक

MP News: मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना की अगली किस्त जल्द, जानिए कब आएंगे खाते में पैसे और कैसे करें स्टेटस चेक

MP News: मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना की अगली किस्त जल्द, जानिए कब आएंगे खाते में पैसे और कैसे करें स्टेटस चेक

MP News: मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त 12 जुलाई 2026 को जारी की गई थी. अब प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी महिलाओं की नजर अगली यानी 39वीं किस्त पर टिकी हुई है. फिलहाल सरकार की ओर से नई किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

Ladli Behna Yojana 33st Kist: आ गई तारीख, 14 फरवरी को महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपये, ऐसे देखें स्टेटस - ladli behna yojana 33st installment date time and place announced

अगस्त में आ सकती है अगली किस्त

योजना के तय कार्यक्रम के अनुसार, हर महीने पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि भेजी जाती है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगस्त 2026 की 39वीं किस्त 10 अगस्त के आसपास जारी की जा सकती है. हालांकि, अंतिम तारीख की पुष्टि सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी.

e-KYC कराना जरूरी

लाडली बहना योजना का लाभ लगातार जारी रखने के लिए महिलाओं का समग्र पोर्टल पर e-KYC पूरा होना जरूरी है. अगर e-KYC प्रक्रिया अधूरी रहती है, तो किस्त मिलनेलाभार्थी महिलाएं अपनी किस्त की जानकारी ऑनलाइन भी देख सकती हैं. इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Application and Payment Status विकल्प चुनना होगा. इसके बाद समग्र आईडी या आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए में परेशानी आ सकती है. लाभार्थी महिलाएं अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाकर निशुल्क e-KYC करा सकती हैं.

घर बैठे ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

लाभार्थी महिलाएं अपनी किस्त की जानकारी ऑनलाइन भी देख सकती हैं. इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Application and Payment Status विकल्प चुनना होगा. इसके बाद समग्र आईडी या आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करने के बाद भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.

करोड़ों महिलाओं को मिल रही आर्थिक सहायता

लाडली बहना योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से महिलाओं को घरेलू जरूरतों और अन्य खर्चों में मदद मिलती है. अब सभी लाभार्थियों को 39वीं किस्त जारी होने का इंतजार है.

यह भी पढ़ें : MP News: मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ जबलपुर एक्सप्रेस का बदला ठहराव, 28 जुलाई से भोपाल स्टेशन की जगह निशातपुरा से संचालन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें