MP News: 3 अगस्त को निकलेगी बाबा महाकाल की पहली सवारी, उज्जैन में खास तैयारियां

MP News: 3 अगस्त को निकलेगी बाबा महाकाल की पहली सवारी, उज्जैन में खास तैयारियां

MP News: 3 अगस्त को निकलेगी बाबा महाकाल की पहली सवारी, उज्जैन में खास तैयारियां

MP News: हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है, इस दौरान देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है, उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में सावन के महीने में विशेष आयोजन होते हैं, जहां भगवान महाकाल का भव्य शृंगार किया जाता है और हर सोमवार को उनकी सवारी नगर भ्रमण के लिए निकलती है.

30 जुलाई से शुरू होगा सावन महीना

श्रावण मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होने जा रही है, यह महीना रक्षाबंधन तक चलेगा, इस दौरान महाकाल मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाएगा और बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देश विदेश से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे, पिछले वर्ष सावन और भादौ महीने में 90 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, इस बार यह आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है.

baba mahakal

3 अगस्त को निकलेगी पहली सवारी

बाबा महाकाल को उज्जैन का राजा माना जाता है, सावन के हर सोमवार को राजसी परंपरा के अनुसार बाबा महाकाल नगरवासियों को दर्शन देने के लिए सवारी के रूप में निकलते हैं, इस वर्ष सावन की पहली सवारी 3 अगस्त 2026 को निकाली जाएगी, यह परंपरा मराठा काल से चली आ रही है.

सावन और भादौ में निकलेंगी 6 सवारियां

सावन महीने के साथ भाद्रपद यानी भादौ के 15 दिनों को भी शिव उत्सव में शामिल किया जाता है, इस दौरान दो सवारियां भादौ महीने में भी निकाली जाती हैं, कुल मिलाकर भगवान महाकाल की 6 सवारियां आयोजित की जाती हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.

भीड़ को देखते हुए बदला स्कूलों का शेड्यूल

सावन में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए उज्जैन प्रशासन ने स्कूलों के संचालन में बदलाव किया है, अगस्त और सितंबर में स्कूल रविवार को खोले जाएंगे और सोमवार को बंद रहेंगे, इसका उद्देश्य महाकाल की सवारी और श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान यातायात और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखना है.

श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने की तैयारी

जिला प्रशासन ने सावन महीने को देखते हुए साफ सफाई पेयजल स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को बेहतर व्यवस्था मिल सके.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के विस्तार की तैयारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें