MP News: मध्य प्रदेश में 18 महीने में 90 हजार से ज्यादा सड़क हादसे, सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल
MP News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसे लगातार चिंता का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं, पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2025 से 7 जुलाई 2026 तक प्रदेश में 90,138 सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं, इन दुर्घटनाओं में 25,869 लोगों की मौत हुई है, जबकि 95,843 लोग घायल हुए हैं, यानी प्रदेश में हर दिन औसतन करीब 47 लोगों की जान सड़क हादसों में जा रही है.

इंदौर में सबसे ज्यादा हादसे दर्ज
जिला स्तर पर देखें तो इंदौर सड़क हादसों के मामले में सबसे आगे है, यहां 18 महीने में 5,404 दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 4,443 लोग घायल हुए और 441 लोगों की मौत हुई है, वहीं भोपाल में 4,121 हादसों में 316 लोगों ने जान गंवाई है, जबलपुर जिले में 5,333 सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं, जिनमें 993 लोगों की मौत हुई है, हालांकि हादसों की संख्या इंदौर के करीब है, लेकिन मृतकों के मामले में जबलपुर काफी आगे है, वहीं भिंड जिले में 1,169 हादसों में 1,287 लोगों की मौत हुई है, जहां लगभग हर हादसा जानलेवा साबित हुआ है.
ग्रामीण और हाईवे क्षेत्रों में ज्यादा खतरा
धार जिले में 3,426 सड़क हादसों में 1,017 लोगों की मौत हुई है, विशेषज्ञों के अनुसार ग्रामीण इलाकों और हाईवे पर होने वाले हादसों में गंभीरता अधिक होती है, क्योंकि तेज रफ्तार और आपात सुविधाओं की कमी के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ जाता है, लगातार बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा सचिवालय बनाने की तैयारी कर रही है, इसमें पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, एमपीआरडीसी और स्वास्थ्य विभाग सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े कई विभाग एक साथ काम करेंगे, इसकी जिम्मेदारी परिवहन विभाग को दी जाएगी.
निवाड़ी में सबसे कम हादसे
प्रदेश के निवाड़ी जिले में सबसे कम सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं, यहां 296 दुर्घटनाओं में 91 लोगों की मौत हुई है, वहीं पांढुर्णा जिले में 295 हादसों में 153 लोगों की जान गई है, छोटे जिलों में वाहनों की संख्या कम होने के कारण हादसों के आंकड़े अपेक्षाकृत कम हैं.
बड़े शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों पर भी ध्यान जरूरी
भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में हादसों की संख्या अधिक है, लेकिन मौतों का अनुपात कई ग्रामीण और हाईवे क्षेत्रों की तुलना में कम है, ऐसे में सड़क सुरक्षा के लिए केवल शहरों ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों और हाईवे पर भी बेहतर निगरानी और सुविधाओं की जरूरत है.
यह भी पढ़ें : MP News: तोप चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
