CG News: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में ज्ञानेश्वरी यादव की शानदार जीत, मुख्यमंत्री साय ने बढ़ाया हौसला

CG News: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में ज्ञानेश्वरी यादव की शानदार जीत, मुख्यमंत्री साय ने बढ़ाया हौसला

CG News: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में ज्ञानेश्वरी यादव की शानदार जीत, मुख्यमंत्री साय ने बढ़ाया हौसला

CG News: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया. राजनांदगांव निवासी और छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक ज्ञानेश्वरी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल के माध्यम से उनसे बातचीत कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, CM देव साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई – अमृत संदेश

मुख्यमंत्री ने की आत्मीय बातचीत और बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सफलता वर्षों की मेहनत, अनुशासन और कठिन साधना का परिणाम है. उन्होंने कहा कि आपने अपनी प्रतिभा और समर्पण से छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश का सम्मान बढ़ाया है. मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत और प्रदेश का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी.

बेटियों और खिलाड़ियों के लिए बनी प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले भी उनकी मुलाकात ज्ञानेश्वरी से हुई थी और आज उनकी सफलता पर बातचीत कर उन्हें बेहद खुशी हो रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव, सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने प्रतिबद्ध सरकार

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें और देश का गौरव बढ़ाएं.

ज्ञानेश्वरी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

ज्ञानेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रोत्साहन और शुभकामनाएं भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का स्नेह और समर्थन उनके लिए बड़ी ताकत है. ज्ञानेश्वरी ने भरोसा दिलाया कि वह आने वाली प्रतियोगिताओं में भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करती रहेंगी.

खेल और सेवा दोनों क्षेत्रों में बनाई पहचान

ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रही हैं. उन्होंने खेल और पुलिस सेवा दोनों क्षेत्रों में अपनी मेहनत और समर्पण से अलग पहचान बनाई है. कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतकर उन्होंने साबित किया कि अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उनकी सफलता आज प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: नीट सफल विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री साय का संवाद, बोले लक्ष्य तय करें और छत्तीसगढ़ के विकास में भागीदार बनें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें