Rewa News: रीवा में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, रास्ता पूछने के बहाने व्यापारी के सिर में मारी गोली
Rewa News: रीवा जिले के मनगवां कस्बे में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहाँ बस्ती के चबूतरे पर बैठे गल्ला व्यापारी संदीप गुप्ता पर दो नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया. बदमाशों ने पहले व्यापारी से हनुमंता जाने का रास्ता पूछा, और जैसे ही उन्होंने रास्ता बताना शुरू किया, सिर में गोली मार दी.
गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजन
गोली की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे. संदीप गुप्ता गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. परिजनों के अनुसार गोली उनके आंख और कान के बीच लगी है. फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है.
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें : MP News: मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, फास्ट ट्रैक कोर्ट से लेकर निवेश और पुलिस भर्ती तक मंजूरी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
