MP News: MP में रेलवे की नई टोकन व्यवस्था लागू, अब तत्काल टिकट बनवाना होगा आसान

MP News: MP में रेलवे की नई टोकन व्यवस्था लागू, अब तत्काल टिकट बनवाना होगा आसान

MP News: MP में रेलवे की नई टोकन व्यवस्था लागू, अब तत्काल टिकट बनवाना होगा आसान

MP News: भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से नई टोकन व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है. पश्चिम मध्य रेलवे के तहत यह व्यवस्था 1 अगस्त से भोपाल और जबलपुर मंडल के सभी आरक्षण केंद्रों पर लागू होगी. इससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाया जाएगा.

तत्काल टिकट वालों को मिलेगी प्राथमिकता

नई व्यवस्था के तहत जो यात्री अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का तत्काल टिकट बनवाने आएगा, उसे प्राथमिकता दी जाएगी. ऐसे यात्रियों को अन्य लोगों की तुलना में पहले टोकन मिलेगा, ताकि वास्तविक जरूरतमंद यात्रियों को टिकट लेने में आसानी हो सके.

TRAIN

टोकन लेने के लिए दस्तावेज जरूरी

रेलवे ने नई व्यवस्था में दस्तावेज सत्यापन को अनिवार्य किया है. टोकन प्राप्त करते समय यात्री को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा. यदि परिवार के किसी सदस्य का टिकट बनवाया जा रहा है, तो उससे संबंध साबित करने वाले दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे.

भोपाल को मिला चौथा रेलवे स्टेशन

इसी बीच भोपाल शहर को निशातपुरा रेलवे स्टेशन के रूप में चौथा रेलवे स्टेशन भी मिल गया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर स्टेशन का शुभारंभ किया. रेलवे के अनुसार, यहां मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों का भी ठहराव रहेगा.

सावन में चल रहीं विशेष ट्रेनें

महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं. उज्जैन और भोपाल के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. वहीं इंदौर होकर गुजरने वाली पांच नियमित ट्रेनों के फेरों में भी बढ़ोतरी की गई है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

उज्जैन स्टेशन पर बढ़ाई गई सुविधाएं

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उज्जैन स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी शुरू किए गए हैं. इससे यात्रियों को टिकट लेने में आसानी होगी और स्टेशन पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें : MP News: धार भोजशाला मामला, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नमाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें