Sidhi News: सीधी में सड़क हादसे के बाद थार से मिला नशीला कफ सिरप, 15 लाख की गाड़ी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Sidhi News: सीधी में सड़क हादसे के बाद थार से मिला नशीला कफ सिरप, 15 लाख की गाड़ी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Sidhi News: सीधी में सड़क हादसे के बाद थार से मिला नशीला कफ सिरप, 15 लाख की गाड़ी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सड़क हादसे के बाद नशीले कफ सिरप की तस्करी का मामला सामने आया है. नौगवां में 2 नवंबर को हुए हादसे में बाइक सवार कमालुद्दीन खान की मौत हो गई थी. दुर्घटना के बाद पुलिस ने पलटी हुई महिंद्रा थार की तलाशी ली, तो उसमें ओनरेक्स कफ सिरप की 25 शीशियां बरामद हुईं. पुलिस ने इस मामले में अनिल पटेल को गिरफ्तार किया है.

हादसे के बाद एक आरोपी पकड़ा गया

थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के मुताबिक, हादसे के समय थार में दो लोग सवार थे. वाहन पलटने के बाद दोनों ने भागने की कोशिश की. इस दौरान ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर कमर्जी पुलिस पहुंची और पकड़े गए व्यक्ति को हिरासत में लिया. उसकी पहचान ग्राम दादर, थाना कमर्जी निवासी अनिल पटेल के रूप में हुई, पुलिस को थार की ड्राइविंग सीट के नीचे रखी एक थैली से कफ सिरप की 25 शीशियां मिलीं. इनमें से 21 शीशियों पर कोडीन फॉस्फेट 10 एमजी लिखा हुआ था. पुलिस के अनुसार, शीशियों के रैपर और जरूरी जानकारी को खुरचा गया था. अनिल पटेल कफ सिरप से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सका.

अमिलिया से लाकर बरिगवां में बेचने की थी तैयारी

पुलिस पूछताछ में अनिल ने बताया कि वह अपने साथी अनीत पटेल के साथ अमिलिया से एक अज्ञात व्यक्ति के पास से कफ सिरप लेकर आया था. दोनों इसे बेचने के लिए बरिगवां जा रहे थे. हादसे के बाद दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन अनिल पकड़ा गया और अनीत फरार हो गया, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कफ सिरप की 25 शीशियां, करीब 15 लाख रुपये कीमत की महिंद्रा थार और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं. जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 15.05 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस अब कफ सिरप के स्रोत और इसके अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

NDPS एक्ट के मामले में पहले से फरार था आरोपी

पुलिस के अनुसार, अनिल पटेल NDPS एक्ट के एक पुराने मामले में भी फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित था. थाना प्रभारी सुधाकर परिहार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, पुलिस अब फरार अनीत पटेल और कफ सिरप उपलब्ध कराने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है. इनपुट के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अनिल पटेल को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर कफ सिरप की सप्लाई और बिक्री से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में बड़ा फैसला, तीन दोषियों को 10 साल का कठोर कारावास 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Sidhi News: सीधी में सड़क हादसे के बाद थार से मिला नशीला कफ सिरप, 15 लाख की गाड़ी जब्त, आरोपी गिरफ्तार”

Leave a Comment

और पढ़ें