Rewa News: रीवा में लापरवाह ठेकेदारों पर सख्ती, 22 संविदाकारों को तीन दिन की मोहलत, जमानत राशि होगी जब्त

Rewa News: रीवा में लापरवाह ठेकेदारों पर सख्ती, 22 संविदाकारों को तीन दिन की मोहलत, जमानत राशि होगी जब्त

Rewa News: रीवा में लापरवाह ठेकेदारों पर सख्ती, 22 संविदाकारों को तीन दिन की मोहलत, जमानत राशि होगी जब्त

Rewa News: रीवा नगर निगम में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संविदाकारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने मंगलवार को निगम सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा की और काम में देरी करने वाले ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाई. पहले निर्देश दिए जाने के बावजूद काम शुरू नहीं करने वाले 22 संविदाकारों को तीन दिन की अंतिम मोहलत दी गई है.

MP के रीवा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, IAS अधिकारी अक्षत जैन बनाए नए नगर निगम  आयुक्त | Mp News Administrative Reshuffle Ias Officer Akshat Jain Appointed  As Rewa Municipal Commissioner ...

22 संविदाकारों को तीन दिन का अल्टीमेटम

समीक्षा बैठक में सामने आया कि कई संविदाकारों ने निर्देशों के बाद भी निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू नहीं किए हैं. इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए सभी 22 संविदाकारों को तीन दिन के भीतर काम शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में काम शुरू नहीं करने पर जमानत राशि जब्त करने के साथ नियमानुसार ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जाएगी.

एक संविदाकार को किया गया ब्लैकलिस्ट

बैठक के दौरान संविदाकार धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया. आयुक्त अक्षत जैन ने साफ किया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने और निगम के निर्देशों की अनदेखी करने वाले संविदाकारों को बख्शा नहीं जाएगा, आयुक्त ने DLP अवधि के सभी लंबित कार्य दीपावली से पहले हर हाल में पूरे करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिन संविदाकारों के पास एक से अधिक स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं, वे प्रत्येक साइट पर अलग-अलग टीम तैनात करें, ताकि सभी काम निर्धारित समय-सीमा में पूरे हो सकें.

सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष जोर

समीक्षा बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों और संविदाकारों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता, तय मानकों और कार्यों की समय-सीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने और काम की प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया, बैठक में कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह, राजेश सिंह, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा, रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और संविदाकार मौजूद रहे. नगर निगम का उद्देश्य लंबित सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों को समय पर पूरा कराना है. इसके लिए अब निर्माण स्थलों की निगरानी बढ़ाई जाएगी और तीन दिन की मोहलत के बाद भी काम शुरू नहीं करने वाले संविदाकारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा की सब्जी मंडी में पिस्टल के साथ सेल्फी लेते समय चली गोली, फल व्यापारी शुभम खटीक घायल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा में लापरवाह ठेकेदारों पर सख्ती, 22 संविदाकारों को तीन दिन की मोहलत, जमानत राशि होगी जब्त”

Leave a Comment

और पढ़ें