Rewa News: कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस की दबिश, तलाशी के बाद भी नहीं मिला नशे का सामान
Rewa News: रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में रविवार सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी. अवैध नशे के कारोबार को लेकर चर्चित इस इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और कई घरों की तलाशी ली गई. करीब एक घंटे तक चली जांच के बाद भी पुलिस को कोई नशीला पदार्थ या आरोपी नहीं मिला.

तलाशी में खाली हाथ लौटी पुलिस
पुलिस टीम सुबह करीब 6 बजे कबाड़ी मोहल्ले पहुंची थी. कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध घरों की जांच की गई, लेकिन मौके से न तो नशीली दवाएं मिलीं और न ही गांजा या शराब बरामद हुई. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जिस इलाके में अवैध नशे की बिक्री के आरोप लगते हैं, वहां कार्रवाई से पहले सब कुछ कैसे गायब हो गया.
सूचना लीक होने की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब पुलिस कार्रवाई के दौरान खाली हाथ लौटी है. इससे पहले भी बड़े स्तर पर दबिश दी गई थी, लेकिन कोई बड़ी बरामदगी नहीं हुई थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कार्रवाई की जानकारी पहले ही तस्करों तक पहुंच जाती है.
नाबालिगों के इस्तेमाल का आरोप
बताया जा रहा है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोग खुद को बचाने के लिए नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं. आरोप है कि बच्चों के जरिए नशीली सिरप और अन्य सामान की बिक्री कराई जा रही है. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने की बात सामने आई है.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई
बताया गया कि पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. अभियान का नेतृत्व सीएसपी सिविल लाइन रितु उपाध्याय ने किया. टीम में सिविल लाइन, चोरहटा और अमहिया थाना पुलिस के अधिकारी शामिल रहे. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, राजस्व सेवाओं पर पड़ेगा असर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
