CG News: रायपुर में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष संसद सत्र बुलाने को तैयार सरकार

CG News: रायपुर में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष संसद सत्र बुलाने को तैयार सरकार

CG News: रायपुर में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष संसद सत्र बुलाने को तैयार सरकार

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर विपक्ष को खुली चुनौती दी. उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है. शाह ने राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो संसद में आएं और चर्चा करें. उन्होंने कहा कि संसद चलने दीजिए, दो-दो हाथ होने दीजिए, इससे देश की जनता को पता चल जाएगा कि सच कौन बोल रहा है और झूठ कौन.

'कांग्रेस की नीतियों की वजह से AMU-जामिया में नहीं है SC/ST और ओबीसी को  आरक्षण', बोले अमित शाह - Home Minister Amit Shah targeted Rahul Gandhi says  congress leaser talks baseless ntc - AajTak

कांग्रेस पर नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप

अमित शाह ने कांग्रेस पर नक्सलवाद के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने माओवादियों की असंवैधानिक जनताना सरकार का समर्थन किया है. शाह ने नकली संसद के आयोजन को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा. उनके मुताबिक, इस तरह के आयोजनों के जरिए वास्तविक संसद की गरिमा का मजाक उड़ाया गया और चर्चा का नाटक किया गया.

'UPA ने बेचे थे किसानों के हित, हमने दिया सुरक्षा कवच', ट्रेड डील को लेकर अमित  शाह का राहुल पर पलटवार - Amit Shah on Rahul Gandhi on India US Trade deal  in Puducherry ntc ksrj - AajTak

मानवाधिकार के नाम पर नक्सलवाद का समर्थन क्यों

नक्सलवाद और मानवाधिकारों के मुद्दे पर बोलते हुए गृह मंत्री ने सवाल उठाया कि बंदूक के दम पर विकास कार्यों को रोकना क्या मानवाधिकार है. उन्होंने कहा कि गरीब आदिवासियों के अधिकारों की भी चिंता होनी चाहिए. शाह ने स्पष्ट किया कि जो लोग हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनका स्वागत किया जाएगा, लेकिन हिंसा का रास्ता चुनने वालों के खिलाफ सुरक्षा बल कार्रवाई करेंगे.

नक्सलवाद ने बस्तर के बच्चों का भविष्य छीना

बस्तर की स्थिति का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि जिस क्षेत्र को सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन के लिए जाना जाना चाहिए था, वहां नक्सलवाद के कारण हिंसा का माहौल बना दिया गया. जिन जंगलों की पहचान महुआ, तेंदूपत्ता और लोकगीतों से होनी चाहिए थी, वहां बारूदी सुरंगें बिछा दी गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों के हाथों में किताब और कलम की जगह बंदूक थमा दी गई. स्कूलों और सड़कों को नुकसान पहुंचाकर विकास की राह में बाधाएं खड़ी की गईं.

कांग्रेस की नीतियों पर उठाए सवाल

गृह मंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की नक्सलवाद से निपटने की नीति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने वर्ष 2010 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के नक्सलियों से बातचीत संबंधी बयान का जिक्र किया. शाह ने कहा कि हिंसा रोकने के लिए हथियार छोड़ना जरूरी है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में नक्सलवाद खत्म करने की ठोस राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई गई. वहीं, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन को लेकर संकल्प के साथ काम शुरू किया गया.

रायपुर बनेगा पीपल सिटी

अमित शाह ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रायपुर को पीपल सिटी बनाने की योजना का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में शहर में 5 लाख पीपल के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. शाह के मुताबिक, इस पहल से रायपुर को पर्यावरण के अनुकूल शहर के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी. उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति को मिल रही नई पहचान

अपने संबोधन में शाह ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और लोककलाओं की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि बस्तर पंडूम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों से स्थानीय युवाओं को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिल रहा है. करमा, राउत नाचा, पंडवानी, ढोकरा, बेलमेटल, काष्ठ शिल्प और कोसा कला को प्रोत्साहित किया जा रहा है. उन्होंने बस्तर दशहरा की 75 दिनों तक चलने वाली परंपरा को भी प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान बताया.

मोदी सरकार कर रही विकास

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देते हुए कहा कि वर्ष 2000 में उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना. उन्होंने कहा कि अटल जी ने राज्य की नींव रखी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे विकास की नई दिशा मिल रही है. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अध्यक्षता की. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया गया. इससे पहले अमित शाह ने विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण भी किया.

यह भी पढ़ें : CG Special Story: धमतरी के सेमरा-सी गांव में 5 दिन पहले मनाई गई दिवाली, सिरदार देव के आदेश से आज भी निभाई जा रही अनोखी परंपरा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: रायपुर में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष संसद सत्र बुलाने को तैयार सरकार”

Leave a Comment

और पढ़ें