CG Success Story: चित्रकोट की मछुआ सहकारी समिति को मिला राज्य अलंकरण-2026, नौका विहार से 35 लाख की कमाई, 62 परिवारों को मिला रोजगार

CG Success Story: चित्रकोट की मछुआ सहकारी समिति को मिला राज्य अलंकरण-2026, नौका विहार से 35 लाख की कमाई, 62 परिवारों को मिला रोजगार

CG Success Story: चित्रकोट की मछुआ सहकारी समिति को मिला राज्य अलंकरण-2026, नौका विहार से 35 लाख की कमाई, 62 परिवारों को मिला रोजगार

CG Success Story: छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में पर्यटन और मत्स्याखेट के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने वाली प्राथमिक कुडूक मछुआ सहकारी समिति मर्यादित को राज्य अलंकरण-2026 से सम्मानित किया गया है. छत्तीसगढ़ के 26वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समिति को ठाकुर प्यारेलाल सिंह राज्य अलंकरण प्रदान किया. समिति की ओर से धनसिंह बघेल ने यह सम्मान ग्रहण किया.

62 मछुआ परिवारों की आजीविका का बनी आधार

लोहंडीगुड़ा विकासखंड में संचालित यह सहकारी समिति आज 62 मछुआ परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है. समिति का पंजीयन 23 मार्च 2009 को हुआ था. शुरुआत से ही सदस्यों ने सामूहिक प्रयास और अपनी कमाई के दम पर आगे बढ़ने का फैसला किया. इसी आय से समिति ने सात नौकाएं खरीदीं और अपने कामकाज के लिए कार्यालय भवन भी तैयार कराया.

50 रुपये में कराती है चित्रकोट जलप्रपात की सैर

चित्रकोट जलप्रपात पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए समिति 50 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से नौका विहार की सुविधा उपलब्ध कराती है. कम शुल्क और व्यवस्थित नौका संचालन के चलते यहां पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है. इससे स्थानीय मछुआ परिवारों को रोजगार मिलने के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है, समिति के आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 हजार 775 पर्यटकों ने नौका विहार की सुविधा ली थी. वहीं 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़कर 70 हजार से अधिक हो गया. पर्यटकों की बढ़ती संख्या का सीधा फायदा समिति को मिला और नौका विहार के माध्यम से 35 लाख रुपये से ज्यादा की आय अर्जित हुई.

5.5 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

समिति ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 5.5 लाख रुपये का शुद्ध लाभ कमाया. इस कमाई में से सदस्यों को 2.5 प्रतिशत की दर से लाभांश भी वितरित किया गया. वहीं, 31 मार्च 2026 तक समिति का कुल संचित लाभ बढ़कर 37 लाख रुपये पहुंच गया. यह उपलब्धि समिति के बेहतर प्रबंधन और सदस्यों की सामूहिक मेहनत को दर्शाती है, चित्रकोट की यह मछुआ सहकारी समिति साबित कर रही है कि स्थानीय संसाधनों और सामूहिक प्रयासों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं. खास बात यह है कि समिति ने नौकाओं की खरीद और कार्यालय निर्माण जैसे कार्यों के लिए सरकारी या बाहरी आर्थिक सहायता पर निर्भर रहने के बजाय अपनी कमाई का इस्तेमाल किया. अब यह मॉडल प्रदेश की दूसरी सहकारी समितियों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष संसद सत्र बुलाने को तैयार सरकार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG Success Story: चित्रकोट की मछुआ सहकारी समिति को मिला राज्य अलंकरण-2026, नौका विहार से 35 लाख की कमाई, 62 परिवारों को मिला रोजगार”

Leave a Comment

और पढ़ें